Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत 2026 के अंत तक पूरी करने पर प्रतिबद्धता जताई क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी स्टोरेज सिस्टम शुरू किया कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है' आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड? समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

दुनिया

क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बीच ब्राजील ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और बातचीत का किया आग्रह

26 मई, 2026 02:34 PM

साओ पाउलो : ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा ने क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी धमकियों को खारिज करते हुए कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, क्यूबा में संभावित अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के संबंध में विएरा ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसी नौबत नहीं आएगी और बेहतर विकल्प "बातचीत और संवाद" है। देश कैरेबियन द्वीप के खिलाफ किसी भी प्रकार की विदेशी धमकी को खारिज करता है और मतभेदों को कूटनीति के माध्यम से सुलझाने को प्राथमिकता देता है।

मंत्री ने कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने वाशिंगटन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान क्यूबा की संप्रभुता के सम्मान का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने क्यूबा का जिक्र करते हुए कहा था कि यह एक ऐसा समाज है जो सम्मान का पात्र है। हम चाहते हैं कि क्षेत्र में संतुलन के साथ सभी मतभेदों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जाए।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भू-राजनीतिक तनावों को बढ़ने से रोकने के लिए लैटिन अमेरिका को संवाद और सहयोग के क्षेत्र के रूप में संरक्षित रखना आवश्यक है।

इससे पहले, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने अमेरिका पर बिना किसी सबूत के द्वीप देश को "आतंकवाद का प्रायोजक" करार देने के लिए "खोखले बयानबाजी" का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वाशिंगटन सैन्य आक्रामकता को उचित ठहराने के लिए मीडिया में एक कहानी को बढ़ावा दे रहा है।

डियाज़-कैनेल ने शुक्रवार को दावा किया कि क्यूबा अमेरिका के लिए खतरा है, यह बात मौजूदा अमेरिकी प्रशासन के कुछ अधिकारियों की "बीमार मानसिकता" में ही मौजूद हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने वाशिंगटन की क्यूबा नीति का अपहरण कर लिया है और दोनों देशों के लिए भारी जानमाल के नुकसान की आशंका वाले एक नए तर्कहीन युद्ध को उचित ठहराने के लिए अमेरिकी जनता और दुनिया से झूठ बोल रहे हैं।

डियाज-कैनेल ने कहा कि क्यूबा ने अपनी क्रांति की विजय के बाद से शांति से रहने का प्रयास किया है, जबकि लगातार अमेरिकी प्रशासनों ने इस अधिकार को "बार-बार" खतरे में डाला है।

राष्ट्रपति ने कहा, "अब वे इसे चरम स्तर पर कर रहे हैं, जिसमें बेतुके झूठ को सैन्य धमकियों और क्यूबा के लोगों को उनके दैनिक जीवनयापन के लिए सबसे बुनियादी संसाधनों और सेवाओं से वंचित करने के साथ जोड़ा जा रहा है।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग

Quad Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इंडो-पैसिफिक को मुक्त, शांतिपूर्ण और समृद्ध रखने पर द‍िया जोर

Quad Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इंडो-पैसिफिक को मुक्त, शांतिपूर्ण और समृद्ध रखने पर द‍िया जोर

क्वाड अब सिर्फ बातचीत नहीं बल्कि कार्रवाई वाला मंच बन रहा : मार्को रुबियो

क्वाड अब सिर्फ बातचीत नहीं बल्कि कार्रवाई वाला मंच बन रहा : मार्को रुबियो

ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपकर नष्ट किया जाएगा, आईएईए रहेगी गवाह : ट्रंप

ईरान का संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपकर नष्ट किया जाएगा, आईएईए रहेगी गवाह : ट्रंप

भारत दौरे के बीच मार्को रुबियो की रूस से अहम बातचीत, यूक्रेन और ईरान पर चर्चा

भारत दौरे के बीच मार्को रुबियो की रूस से अहम बातचीत, यूक्रेन और ईरान पर चर्चा

स्पेन में हंतावायरस का नया पॉजिटिव केस, क्वारंटाइन स्पेनिश यात्रियों में एक और संक्रमित

स्पेन में हंतावायरस का नया पॉजिटिव केस, क्वारंटाइन स्पेनिश यात्रियों में एक और संक्रमित

गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा

गाजा फ्लोटिला प्रतिभागियों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर भड़के अरब देश, इजरायली मंत्री को घेरा

संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट

संभावित समझौता ज्ञापन की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर रहा अमेर‍िका : रिपोर्ट

हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

हम ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार : इजरायली सेना प्रमुख

Quad Foreign Ministers’ Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगी

Quad Foreign Ministers’ Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगी