Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

क्या पंजाब में फिर आएगी महा-बाढ़? 7 जिलों में तबाही के बाद अब इन 3 जिलों के लिए बड़ी चेतावनी

27 अगस्त, 2025 05:14 PM

चंडीगढ़, : पंजाब में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण राज्य के 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आज भी 3 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 आज इन 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश के बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से अभी भी 5.1 डिग्री कम है।

फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में 29 डिग्री, लुधियाना में 28.2 डिग्री, और पटियाला में 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। होशियारपुर में सबसे ज्यादा 21.5 मिमी और पठानकोट में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

7 जिलों में बाढ़ से हाहाकार

लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का जिले बाढ़ की भीषण चपेट में हैं।

1. 150 से ज्यादा गांव जलमग्न: इन जिलों के 150 से अधिक गांवों में कई-कई फुट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों के घर और हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है।

2. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: NDRF, SDRF, भारतीय सेना और पंजाब पुलिस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चला रही हैं। अब तक विभिन्न स्थानों से 92 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद

राज्य में बिगड़ते हालात और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रखने का ऐलान किया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार