Friday, June 06, 2025
BREAKING
ब्रेकिंग : सोहन सिंह ठंडल ने BJP छोड़कर SAD में की वापसी, सुखबीर सिंह बादल ने किया स्वागत Himachal News: मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रन को झंडी दिखाकर किया रवाना सानों के शोषण में लगी हैै भाजपा डबल इंजन की सरकार: सैलजा; फसल की एमएसपी नहीं तो दूसरी ओर डीएपी खाद की कालाबाजारी जोरो पर बेंगलुरु भगदड़ः BCCI को नहीं थी कार्यक्रम की जानकारी, सरकार दे जवाबः IPL चेयरमैन पंजाब के 2 बिल्डरों को RERA ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला नई दिल्लीः कोरोना वायरस से 5 माह के नवजात की मौत हिमाचल में मानसून से पहले भरने लगे डैम पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा तगड़ा मुआवज़ा द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पंजाब, किसानों की समस्याओं का समाधान करने का लिया संकल्प ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस ने जारी किए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

राष्ट्रीय

कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ममता बनर्जी को खुला चैलेंज, जानिए क्या कहा

02 जून, 2025 12:31 PM

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अगर दीदी (ममता बनर्जी) में हिम्मत है, तो वह बिना हिंसा के चुनाव लडक़र दिखाएं, उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने वोटबैंक के लिए तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। हमारे लोग पहलगाम में मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, हमने 100 किमी (पाकिस्तान के अंदर) जाकर उनके मुख्यालय को नष्ट कर दिया। सैकड़ों आतंकवादी मारे गए और इससे दीदी का पेट दुखता है। उन्होंने एक राजनीतिक भाषण दिया और ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है। पश्चिम बंगाल की बहनों और माताओं को आगामी चुनावों में ममता बनर्जी को सिंदूर का मूल्य सिखाना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि हमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी है। घुसपैठ रोकनी है, भ्रष्टाचार रोकना है और हिंदुओं का पलायन रोकना है।

उन्होंने कहा, वर्षों तक बंगाल में कम्युनिस्टों का शासन था। उसके बाद ममता बनर्जी ‘मां, माटी, मानुष’का नारा देकर आईं। उन्होंने बंगाल की महान भूमि को घुसपैठ, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, बम विस्फोट और हिंदुओं के साथ अनैतिकता की भूमि में बदल दिया। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पश्चिम बंगाल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दीदी, मेरी बात सुनिए, अब आपका समय खत्म हो गया है। भाजपा 2026 में सरकार बनाएगी। गृह मंत्री शाह ने कहा कि कोलकाता के बाजार में युवाओं की नौकरियां बिकती हैं। इनके घरों से इतना पैसा पकड़ा जाता है कि गिनते-गिनते मशीनें थक जाती हैं। अब इस सिलसिले को बंद करना ही होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल का चुनाव सिर्फ बंगाल के भविष्य को ही नहीं तय करता है, बल्कि यह देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रेलवे तेज विद्युतीकरण से देश को ग्रीन फ्यूचर की ओर ले जाने में कर रही मदद : पीएम मोदी

रेलवे तेज विद्युतीकरण से देश को ग्रीन फ्यूचर की ओर ले जाने में कर रही मदद : पीएम मोदी

मौसम में सुधार के बाद उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों के लिए बचाव अभियान शुरू

मौसम में सुधार के बाद उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों के लिए बचाव अभियान शुरू

पीएम मोदी ने किया सिंदूर के पौधे का रोपण, कहा-नारी शक्ति और शौर्य का प्रतीक है यह उपहार

पीएम मोदी ने किया सिंदूर के पौधे का रोपण, कहा-नारी शक्ति और शौर्य का प्रतीक है यह उपहार

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष: पीएम मोदी का केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर जोर

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष: पीएम मोदी का केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर जोर

अब भारत में बनेगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी, टाटा ग्रुप और दसॉल्ट एविएशन के बीच हुई डील

अब भारत में बनेगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी, टाटा ग्रुप और दसॉल्ट एविएशन के बीच हुई डील

पाकिस्तान पोषित आतंकवाद से पीड़ित है भारत, खड़गे ने विश्व समुदाय से लगाई समर्थन की गुहार

पाकिस्तान पोषित आतंकवाद से पीड़ित है भारत, खड़गे ने विश्व समुदाय से लगाई समर्थन की गुहार

Covid 19: देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, बीते 24 घंटों में सात मरीजों की मौत

Covid 19: देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, बीते 24 घंटों में सात मरीजों की मौत

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के 'सरेंडर' वाले बयान पर किया पलटवार, कहा- नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के 'सरेंडर' वाले बयान पर किया पलटवार, कहा- नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है

₹500 के नोट बंद होने पर PIB का आया बड़ा अपडेट, ₹100-₹200 के नोटों पर भी RBI ने लिया ये बड़ा फैसला

₹500 के नोट बंद होने पर PIB का आया बड़ा अपडेट, ₹100-₹200 के नोटों पर भी RBI ने लिया ये बड़ा फैसला

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, 2000 करोड़ के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाले में होगी पूछताछ!

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, 2000 करोड़ के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाले में होगी पूछताछ!