Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• जैकी चैन के स्टंट की नकल करना कमल हासन को पड़ा था भारी, शरीर में हुए थे 32 फ्रैक्चर • चेन्नई इवेंट में लीना पॉलोज ने नोरा फतेही को गिफ्ट की 'कार', सुकेश से भी फोन पर बात, कोर्ट में एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा • हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला • यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में • मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा • न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम • इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे • कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष' • पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी • यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

दुनिया

कोरियाई सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूएन चीफ की अपील, 'सीधा संपर्क स्थापित करें दोनों पक्ष'

07 नवंबर, 2026 03:42 PM

सोल : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को कम करने का उपाय संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुझाया है। उन्होंने दोनों देशों से आपसी संचार माध्यम बहाल करने की अपील की है। विशेष रूप से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधा संपर्क फिर शुरू करने पर जोर दिया, ताकि सीमा पर किसी अनचाही सैन्य घटना या गलतफहमी को टाला जा सके।

योनहाप न्यूज एजेंसी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि महासचिव को कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति और असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) में तनाव बढ़ने की आशंका को लेकर चिंता है।

दुजारिक ने कहा, "गुटेरेस संबंधित पक्षों को सैन्य स्तर सहित सभी संचार माध्यमों को फिर शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य किसी अनचाही घटना या गलत आकलन से पैदा होने वाले टकराव को रोकना है।"

उन्होंने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने और स्थायी शांति हासिल करने का एकमात्र रास्ता कूटनीतिक बातचीत और नए सिरे से संवाद कायम करना है।

21 सितंबर को दोनों देशों के बीच स्थित डीएमजेड में बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद तनाव बढ़ गया है। इस घटना में दक्षिण कोरिया के तीन सैनिक घायल हुए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर थी।

दक्षिण कोरिया की सेना और संयुक्त राष्ट्र कमान की संयुक्त जांच में निष्कर्ष निकाला गया कि यह विस्फोट उत्तर कोरिया की ओर से सैन्य सीमांकन रेखा के दक्षिण में जानबूझकर बिछाई गई कार्मिक रोधी बारूदी सुरंगों के कारण हुआ था। हालांकि, उत्तर कोरिया ने इस आरोप को खारिज करते हुए दक्षिण कोरिया की जांच के निष्कर्षों को मनगढ़ंत बताया।

दक्षिण कोरिया ने इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी उठाया है। 22 अक्टूबर को भेजे गए पत्र में उसने उत्तर कोरिया से घटना के लिए माफी मांगने, बारूदी सुरंगें हटाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की थी।

इससे पहले 23 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के सामने सैन्य वार्ता का प्रस्ताव रखा था। सोल चाहता है कि दोनों देशों के अधिकारी सैन्य सीमांकन रेखा की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने, सैन्य संचार माध्यमों को बहाल करने और सीमा पर आकस्मिक झड़पों को रोकने के उपायों पर बातचीत करें। दक्षिण कोरिया ने जरूरत पड़ने पर अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान को शामिल करते हुए त्रिपक्षीय वार्ता का विकल्प भी दिया था।

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव के बीच संचार माध्यमों का बंद होना एक बड़ी चिंता है। उत्तर कोरिया ने पहले दक्षिण कोरिया के साथ अपने कई संचार संपर्क तोड़ दिए थे। ऐसे में सैन्य अधिकारियों के बीच सीधा संपर्क नहीं होने से सीमा पर किसी घटना के दौरान गलतफहमी और टकराव बढ़ने का खतरा बना रहता है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने भी अटलांटा में आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में दोनों कोरियाई देशों के बीच संवाद पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

न्यूजीलैंड चुनाव में नेशनल और लेबर के बीच कांटे की टक्कर, छोटे दलों की भूमिका अहम

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

इजरायल में होगी किसकी सरकार: रविवार को होगा साफ, राष्ट्रपति हर्जोग के फैसले पर टिकी निगाहे

पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

पराग्वे के राष्ट्रपति की कुर्सी गई: महाभियोग पास, बैंक घोटाले में अब होगी गिरफ्तारी

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

यूएन के बजट सलाहकार पैनल में भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता का निर्विरोध चयन

रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं

रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

नित्या रमन लॉस एंजिल्स की मेयर चुनी जाने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

Earthquake: चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके

Earthquake: चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए झटके

भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव

भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे