Monday, July 27, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम' गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है' 'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक 'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका

राष्ट्रीय

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा, ओम बिरला ने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए सदन की ओर से दी बधाई

27 जुलाई, 2026 01:48 PM

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर्स के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। सोमवार को मानसून सत्र के दौरान सदन में उन्होंने मीराबाई चानू, ऋषिकांत सिंह, राजा मुथुपांडी और झंडू कुमार की उपलब्धियों पर खुशी जताई।

ओम बिरला ने कहा, “मुझे सदन को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि स्कॉटलैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, जबकि ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने भी ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।”

उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, मेहनत और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां उनके परिवारों और कोचों के सहयोग का भी नतीजा हैं। स्पीकर ने सदन की ओर से सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों और कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

वेटलिफ्टिंग में भारत का दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतकर लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक हासिल किया और नया इतिहास रचा। पुरुष वर्ग में चनंबम ऋषिकांत सिंह ने 60 किग्रा में सिल्वर मेडल और राजा मुथुपांडी ने 65 किग्रा में सिल्वर मेडल जीता। इन तीनों मेडलों ने भारत को एक दिन में वेटलिफ्टिंग से तीन पदक दिलाए।

इसके अलावा, पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने 190 किग्रा सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट करते हुए 130.9 अंक हासिल किए। भारतीय वेटलिफ्टर्स के इस शानदार प्रदर्शन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका में मजबूती दी है और पूरे देश में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम'

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

गुजरात: भारी बारिश से वनितलाव का संपर्क टूटा, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा प्रशासन

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

केंद्र सरकार की टीम ने आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादकों की मदद के लिए दौरा किया

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

CRPF 88वां स्थापना दिवस: सीएम योगी समेत तमाम मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

सदाचारी मनुष्य समाज में प्रतिष्ठा और सज्जनों का आदर प्राप्त करता है: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से सीमावर्ती गांवों को मिल रही नई पहचान: पीएम मोदी

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि