Friday, July 24, 2026
BREAKING
संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल फोर्स लेबर के खिलाफ की कार्रवाई में अमेरिका ने भारत पर अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ कनाडा, अमेरिका के साथ व्यापारिक बातचीत में अपने हितों की रक्षा की पहल करेगा : कनाडाई पीएम कार्नी समुद्री हमलों से हुए नुकसान का भुगतान ईरानी संपत्तियों से कराया जाएगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला 'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

राष्ट्रीय

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बैठक, कई मुद्दों पर होगी बात

24 जुलाई, 2026 11:40 AM

नीट पेपर लीक मुद्दे पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेगा। केंद्र सरकार द्वारा तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए सहमति दिए जाने के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है।

सीजेपी पिछले कई दिनों से कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। पार्टी ने बताया कि सरकार ने सरकारी कार्यालयों के बजाय तटस्थ स्थान पर वार्ता की उसकी मांग स्वीकार कर ली है। बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित होगी।

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए सीजेपी सदस्य सौरभ दास ने कहा, “चर्चा के लिए बुलाया गया है। हमें बहुत खुशी है कि सरकार ने हमारी इस मांग को मान लिया है कि बातचीत किसी तटस्थ स्थान पर हो। इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है।”

पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है और उनका कहना है कि नीट पेपर लीक विवाद से निपटने के तरीके के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं। मंत्री के इस्तीफे के साथ-साथ सीजेपी ने भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की भी मांग की है।

प्रस्तावित वार्ता ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मामलों में अधिक सख्त प्रावधानों और कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला व्यापक कानून लाने की तैयारी कर रही है।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, “पेपर लीक के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई कैबिनेट में आने वाली है!”

प्रस्तावित विधेयक पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होने की संभावना है, जिसके बाद इसे अगले सप्ताह संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जा सकता है।

छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रश्नपत्र लीक से उत्पन्न होने वाली परेशानी को भली-भांति समझती है।

हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा सख्त कानूनी ढांचे की घोषणा के बावजूद सीजेपी का कहना है कि केवल कानून में बदलाव पर्याप्त नहीं हैं। पार्टी ने दोहराया कि परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सरकार का “सबसे सख्त कदम” केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना होगा। पार्टी शुक्रवार को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक में इस मांग को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस': अखिलेश यादव

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

बहुड़ा यात्रा में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ पुरी

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

भूख हड़ताल खत्म, जवाबदेही की शुरुआत, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक से की अपील: ‘डॉक्टरों की सलाह मानें, जल्द स्वस्थ हों’