Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
राष्ट्रीय पोषण माह : सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा-2017 से पहले आंगनबाड़ी का पोषाहार शराब माफिया के हाथों में था ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी का भारत पर असर, एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन लंपी स्किन बीमारी : अब तक 36.18 करोड़ से अधिक मवेशियों को एलएसडी प्रतिरोधी टीका लग चुका है राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय

कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने वीर सपूत को नमन किया, राष्ट्रसेवा के उनके जज्बे को किया याद

09 सितंबर, 2026 02:47 PM

कारगिल युद्ध के महानायक, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर बुधवार को पूरे देश ने उन्हें नमन किया। देश के गृह मंत्री अमित शाह से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई मुख्यमंत्रियों ने उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें नमन। कारगिल युद्ध में उन्होंने न केवल रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण चोटियों पर विजय प्राप्त की, बल्कि अपने अद्वितीय नेतृत्व और शौर्य से साथी जवानों का मनोबल भी आसमान पर पहुंचाया। मात्र 24 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले बत्रा का जीवन सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “कारगिल की बर्फीली चोटियों पर देश प्रेम के अटूट भाव और अप्रतिम वीरता के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। कैप्टन बत्रा का शौर्य और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “परमवीर चक्र से सम्मानित कारगिल युद्ध वीर कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता का परिचय देकर भारत की विजय गाथा लिखने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं! मां भारती की यह पुण्य धरा आप जैसे वीर सपूतों के पराक्रम से ही सुरक्षित है। आपकी अमर गाथा युगों-युगों तक देश की भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा एवं रक्षा के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देती रहेगी। वीर सपूत के चरणों में प्रणाम मां भारती की यह पुण्य धरा ऐसे वीर सपूतों के पराक्रम से ही सुरक्षित है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल विजय के अमर नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित, वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। कारगिल की चोटियों पर उनका पराक्रम हर भारतीय के हृदय में राष्ट्र प्रेम और शौर्य की भावना को सदैव जागृत करता रहेगा। जय हिंद!”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने अदम्य साहस और वीरता के साथ मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “देशभक्ति, साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के प्रेरणादायक प्रतीक कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आपका सर्वोच्च बलिदान और वीरता की असाधारण शौर्य गाथाएं चिरकाल तक हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।” हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “कारगिल युद्ध के नायक, पराक्रम और साहस के प्रतीक, ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।” बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्रीय पोषण माह : सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा-2017 से पहले आंगनबाड़ी का पोषाहार शराब माफिया के हाथों में था

राष्ट्रीय पोषण माह : सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा-2017 से पहले आंगनबाड़ी का पोषाहार शराब माफिया के हाथों में था

भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि, अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

लंपी स्किन बीमारी : अब तक 36.18 करोड़ से अधिक मवेशियों को एलएसडी प्रतिरोधी टीका लग चुका है

लंपी स्किन बीमारी : अब तक 36.18 करोड़ से अधिक मवेशियों को एलएसडी प्रतिरोधी टीका लग चुका है

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

पीएम मोदी ने शेयर किया नया सुभाषित, विद्या को बताया सुशासन जैसी हृदय-प्रिय शक्ति

सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

कोयला कंपनियों के लिए पहली सीएसआर रूपरेखा लॉन्च, 1,050 से अधिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरे

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत, दोनों देशों के संपर्क में दिल्ली: विदेश मंत्रालय