Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

कैथल में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीकानेर से चंडीगढ़ जा रही बस से 2000 KG नकली मावा जब्त

14 अक्टूबर, 2025 07:21 PM

हरियाणा के कैथल जिले में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर से चंडीगढ़ जा रही एक यात्री बस से 20 क्विंटल (लगभग 2000 किलोग्राम) नकली मावा जब्त किया है। यह मावा बस के लगेज एरिया में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने देर रात हिसार की ओर से आ रही बस को तितरम मोड़ पर रोका। तलाशी के दौरान बस के नीचे बने सामान रखने वाले हिस्से से 100 टीन नकली मावा बरामद हुआ। इसे इतने गुप्त तरीके से छिपाया गया था कि यात्रियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने जब बस ड्राइवर से मावे से संबंधित बिल और लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इससे यह स्पष्ट हो गया कि मावे की यह खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।

बीकानेर से चंडीगढ़ जा रहा था मावाः ड्राइवर
जांच के दौरान बस ड्राइवर रामरतन ने बताया कि वह यह मावा बीकानेर से लेकर निकला था और इसे चंडीगढ़ पहुंचाना था। उसने यह भी बताया कि उसे मावे की डिलीवरी से संबंधित जानकारी सिर्फ एक मोबाइल नंबर के जरिए दी गई थी और वह पार्टी का नाम नहीं जानता। ड्राइवर ने यह स्वीकार किया कि 100 टीन में से कुछ हिसार में पहले ही उतारे जा चुके थे, जबकि बाकी कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में उतारे जाने थे।

कई जिलों में सप्लाई की थी तैयारी
फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि बीकानेर से नकली मावा हरियाणा के कई जिलों में भेजा जा रहा है। इनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, हिसार और अंबाला प्रमुख थे। इसी सूचना के आधार पर तितरम मोड़ पर नाका लगाकर बस को रोका गया।

मौके पर ही नकली मावा नष्ट, सैंपल जांच के लिए भेजे
प्रारंभिक जांच में मावा पूरी तरह नकली पाया गया, जिसके बाद फूड सेफ्टी विभाग ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं ताकि मिलावट के प्रकार की पुष्टि की जा सके। पुलिस को बुलाकर ड्राइवर रामरतन और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। बस को भी थाने भेज दिया गया है। डॉ. चहल ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के माध्यम से मिलावटखोरों को कड़ा संदेश दिया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान