Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

मनोरंजन

कैटरीना की पहली फिल्म फ्लॉप, पर इस एक्टर के साथ जबरदस्त रही जोड़ी

16 जुलाई, 2025 04:47 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज 42 वर्ष की हो गईं। 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में जन्मी कैटरीना कैफ मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी ने 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की। वह मॉडलिंग करने के उद्देश्य से मुंबई आई थी, लेकिन इस दौरान उनकी मुलाकात कैजाद गुस्ताद से हुई। कैजाद गुस्ताद उन दिनों बूम बना रहे थे। उन्होंने कैटरीना को बूम में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे कैटरीना ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म बूम आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जैकी श्राफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

कमजोर पटकथा के कारण बूम बॉक्स ऑफिस पर कोई धूम नहीं मचा सकी। वर्ष 2005 में कैटरीना कैफ को एकबार फिर से अमिताभ के साथ सरकार में काम करने का अवसर मिला, लेकिन फिल्म की सफलता के बावजूद उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैने प्यार क्यों किया कैटरीना कैफ के सिने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। बताया जाता है कि यह फिल्म कैटरीना को सलमान खान की वजह से मिली थी। इस फिल्म की सफलता के बाद कैटरीना को फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए। कैटरीना कैफ के सिने करियर में उनकी जोड़ी खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की जाती है। अक्षय और कैटरीना की जोड़ी सर्वप्रथम वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमको दीवाना कर गए’ में एक साथ नजर आई।

फिल्म हालांकि टिकट खिडक़ी पर कामयाब नहीं हुयी लेकिन दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया। हमको दीवाना कर गए के बाद अक्षय और कैटरीना की जोड़ी वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ में नजर आई। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद इस जोड़ी ने वेलकम, सिंह इज किंग, दे दना दन और तीसमार खान जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। कैटरीना की जोड़ी सलमान के साथ मैंने प्यार क्यूं किया, पार्टनर एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में पसंद की गई। कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए दो दशक हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने शाहरुख, सलमान, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। वर्ष 2021 में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी कर ली। कैटरीना कैफ के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में अपने, रेस, न्यूयार्क, ब्लू, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे बद्रर की दुल्हन, जब तक है जान, धूम-3, बैंगबैंग, फैंटम, फितूर, सूर्यवंशी,और मेरी क्रिसमस प्रमुख हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर