Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अमेरिका में 'जी20 ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक में हिस्सा लेंगे

11 सितंबर, 2026 11:19 AM

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 14 से 16 सितम्बर 2026 तक जी20 ऊर्जा मंत्रियों की अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। अमेरिका की मेजबानी में आयोजित जी20 की अध्यक्षता वाली इस बैठक में जी20 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि एकत्रित होकर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा की वहनीयता, अवसंरचना विकास और सुदृढ़ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। यह जानकारी विद्युत मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

मंत्रालय के मुताबिक, मंत्री तीन प्रमुख आधारों के तहत आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्रों में भाग लेंगे, जिसमें “एनर्जी सिक्योरिटी एंड एफोर्डएबल बेसलोड,” “परमिटिंग एंड रेगुलेटरी एफीशिएन्‍सी” तथा “क्रिटिकल मिनरल्‍स एंड रेजिलिएंट सप्‍लाई चेन” शामिल हैं।

चर्चाओं में ऊर्जा सुरक्षा और वहनीयता को मजबूत करने, कुशल नियामक ढांचे के माध्यम से ऊर्जा अवसंरचना के समयबद्ध विकास को सुगम बनाने तथा सुरक्षित, सुदृढ़ और विविधीकृत महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण पर ध्यान केन्‍द्रित किया जाएगा।

मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान, मनोहर लाल भारत के उस दृष्टिकोण को उजागर करेंगे, जिसके तहत एक सुदृढ़ और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा प्रणाली का निर्माण किया जा रहा है, जो देश की तेजी से बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो। साथ ही, वे संस्थागत और नीतिगत सुधारों के माध्यम से अनुमति प्रदान करने और नियामक दक्षता बढ़ाने में भारत के अनुभव को साझा करेंगे तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में विविधीकरण, चक्रीयता और संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने पर भारत के जोर को रेखांकित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री की भागीदारी उभरती वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में रचनात्मक अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सामूहिक कार्रवाई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करेगी। भारत व्यावहारिक, समावेशी और प्रौद्योगिकी-तटस्थ दृष्टिकोणों की वकालत करता रहेगा, जो विभिन्न देशों की परिस्थितियों का सम्मान करते हुए सभी के लिए सुरक्षित, किफायती, विश्वसनीय, सुदृढ़ और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों को आगे बढ़ाएं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा- सज्जनों की संगति से मजबूत होते हैं संस्कार

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा- सज्जनों की संगति से मजबूत होते हैं संस्कार

BRICS समिट के लिए दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, राष्ट्रपति पुतिन समेत विदेशी मेहमानों की आवाजाही पर विशेष नजर

BRICS समिट के लिए दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद, राष्ट्रपति पुतिन समेत विदेशी मेहमानों की आवाजाही पर विशेष नजर

BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार, पीएम मोदी ने सकारात्मक और सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद

BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार, पीएम मोदी ने सकारात्मक और सार्थक चर्चा की जताई उम्मीद

छत्तीसगढ़ में आज शिवराज सिंह चौहान का दौरा, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

छत्तीसगढ़ में आज शिवराज सिंह चौहान का दौरा, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

2030 तक भारत-रूस के बीच 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य, पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी तेज करने का किया आह्वान

2030 तक भारत-रूस के बीच 100 बिलियन डॉलर का व्यापार लक्ष्य, पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी तेज करने का किया आह्वान

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा