Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के अस्पताल में सोनम वांगचुक से की मुलाकात

22 जुलाई, 2026 11:11 AM

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वांगचुक को आगे के उपचार के लिए मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया था। मंगलवार शाम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस के जरिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्रियों की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब छात्र अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखे हुए हैं। उनके आंदोलन के बुधवार को 25 दिन पूरे हो रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से जारी एक हस्तलिखित नोट में कहा था कि वह तब तक अपना अनशन जारी रखेंगे, जब तक प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती या उन्हें स्वयं अस्पताल में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती।
मंगलवार को वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा कि उन्होंने तब तक अनशन जारी रखने का फैसला किया है, जब तक संसद 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई का संज्ञान नहीं लेती।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की पिटाई की गई, उन पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने संसद में उनकी मांगों पर सुनवाई होने तक छात्रों के साथ एकजुटता जताते हुए अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है।
प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आंगमो ने कहा, "मैं ट्रक में थी, तभी पुलिस अंदर आई और अभिजीत को भी जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। मेरे चारों ओर मौजूद लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर मेरी रक्षा की। छात्रों के साथ जो कुछ भी हुआ, वह हम सभी ने देखा है। अगर मैं अकेली होती और मेरे साथ कुछ किया जाता, तो मैं भी अपनी रक्षा करती।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर