Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• 'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद • पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले दर्ज, 1,575 किसानों पर जुर्माना • आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न • पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं • भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी • प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की • औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक • सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग • ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की

11 नवंबर, 2026 11:33 AM

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ (ईएसएससी) की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने वैज्ञानिक उपलब्धियों को नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि शोध के नतीजों और तकनीकी नवाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ (ईसीसीसी) की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कहीं। इस बैठक में काउंसिल के पांच संस्थानों की वार्षिक रिपोर्टों और वित्त वर्ष 2026 के ऑडिट किए गए खातों की समीक्षा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत का मानवयुक्त गहरे समुद्र अन्वेषण कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है। इसके तहत फ्रांस के सहयोग से ‘मत्स्य-6000’ विकसित किया जा रहा है। यह एक स्वदेशी मानवयुक्त सबमर्सिबल (पनडुब्बी) है, जिसे 6,000 मीटर की गहराई तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत-फ्रांसीसी अभियान के दौरान भारतीय एक्वानाट्स (समुद्री खोजकर्ता) ने फ्रांसीसी सबमर्सिबल ‘नॉटिल’ में सवार होकर क्रमशः 4,025 मीटर और 5,002 मीटर की गहराई तक गोता लगाया। यह उपलब्धि देश की गहरे समुद्र में अन्वेषण क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने संस्थानों की संचार टीमों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने, मीडिया पेशेवरों के साथ नियमित बातचीत करने और वैज्ञानिक उपलब्धियों, तकनीकी अनुप्रयोगों तथा जन-सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए रचनात्मक तरीकों का उपयोग करने पर जोर दिया।

बयान में स्वदेशी समुद्री तकनीकों में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया गया है। इनमें लक्षद्वीप के लिए खारे पानी को मीठे पानी में बदलने के समाधान, समुद्र में मछली पालन के लिए केज तकनीक, समुद्र विज्ञान से जुड़े उपकरण, गहरे समुद्र में खनिजों की खोज और ‘ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्जन’ (महासागरीय तापीय ऊर्जा रूपांतरण) जैसी पहल शामिल हैं। ये प्रयास समुद्र अन्वेषण, समुद्री अनुसंधान और समुद्री संसाधनों के टिकाऊ उपयोग में भारत की क्षमताओं को मजबूत करते हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘मिशन मौसम’ और ‘पृथ्वी’ कार्यक्रम के तहत हुई वैज्ञानिक प्रगति की समीक्षा की। इसमें ‘भारत फोरकास्टिंग सिस्टम’, उन्नत संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडलीय अवलोकन नेटवर्क में हुए विकास शामिल हैं।

उन्होंने आईएनसीओआईएस (इनकोइस) द्वारा मछली पकड़ने वाले समुदायों, तटीय आबादी और समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बढ़ाई जा रही महासागर सूचना और परामर्श सेवाओं की समीक्षा की। इन सेवाओं में कई भाषाओं में समुद्री परामर्श, मछली पकड़ने से जुड़ी जानकारी, समुद्र की लहरों और जल-स्तर में वृद्धि का पूर्वानुमान तथा महासागर अवलोकन उत्पाद शामिल हैं। ये सेवाएं जन-सेवाओं और तटीय तैयारियों में महासागर विज्ञान के उपयोग को मजबूत करती हैं।

बैठक में ईएसएससी के पांच संस्थानों – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी), इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज (आईएनसीओआईएस), नेशनल सेंटर फॉर अर्थ साइंस स्टडीज (एनसीईएसएस), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी (आईआईटीएम) और नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (एनसीपीओआर) की वार्षिक रिपोर्टों और वित्त वर्ष 2026 (एफवाई26) के ऑडिट किए गए खातों की समीक्षा की गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

'तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे', भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने अजित पवार को किया याद

आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न

आज बंद होंगे श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस सीजन की वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्न

पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी

भाई दूज भाई-बहन के बीच प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत

रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन

भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक

भारत-अमेरिका ने नशे के खिलाफ युद्ध को और मजबूत किया, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की बात, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

आईएनएस चिल्का में 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 3,300 से अधिक प्रशिक्षु होंगे शामिल

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर

हज-2027 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 तय, किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में समझौते पर किए हस्ताक्षर