Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

केंद्रीय बजट 2027 में एमएसएमई पर खास जोर, प्रतिस्पर्धात्मकता और वैश्विक पहुंच के लिए उठाए गए अहम कदम

15 फ़रवरी, 2026 02:32 PM

नई दिल्ली: रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को देश की आर्थिक विकास योजना के केंद्र में रखा गया है। सरकार ने ऐसे कई कदमों की घोषणा की है, जिनसे ये छोटे उद्योग बड़े बन सकें, अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकें और देश-विदेश के बाजारों से बेहतर तरीके से जुड़ सकें। बयान में कहा गया है कि बजट में सरकार ने साफ किया है कि एमएसएमई देश की आर्थिक वृद्धि और रोजगार के मुख्य आधार हैं। वर्तमान में एमएसएमई भारत के कुल विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) उत्पादन का लगभग 35.4 प्रतिशत हिस्सा देते हैं। देश के कुल निर्यात में इनकी हिस्सेदारी करीब 48.58 प्रतिशत है और जीडीपी में इनका योगदान 31.1 प्रतिशत है। देश में 7.47 करोड़ से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां हैं, जो लगभग 32.82 करोड़ लोगों को रोजगार देती हैं। कृषि के बाद यह क्षेत्र सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाला क्षेत्र है।

बजट में तीन मुख्य 'कर्तव्य' (लक्ष्य) तय किए गए हैं, जिनका उद्देश्य तेजी से विकास करना, लोगों की उम्मीदों को पूरा करना और देश के अलग-अलग क्षेत्रों में क्षमता बढ़ाना है। पहले कर्तव्य के तहत सरकार ने एमएसएमई को आगे बढ़ाने के लिए तीन मुख्य उपाय बताए हैं - पूंजी (इक्विटी) सहायता देना, नकदी की उपलब्धता बढ़ाना और पेशेवर सलाह व सहायता उपलब्ध कराना। इक्विटी सहायता बढ़ाने के लिए सरकार ने 10,000 करोड़ रुपए का विशेष एसएमई ग्रोथ फंड बनाने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य योग्य छोटे उद्योगों को बढ़ने और विस्तार करने में मदद करना है। इसके अलावा, 2021 में शुरू किए गए 'आत्मनिर्भर भारत फंड' को 2,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, ताकि छोटे उद्योगों को जोखिम पूंजी (रिस्क कैपिटल) मिल सके। 30 नवंबर 2025 तक इस फंड ने 682 एमएसएमई को 15,442 करोड़ रुपए का निवेश समर्थन दिया है। नकदी की समस्या को हल करने के लिए सरकार ने बताया कि 'ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम' (टीआरईडीएस) के माध्यम से एमएसएमई के लिए 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। अब केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए यह अनिवार्य किया जाएगा कि वे एमएसएमई को भुगतान करने के लिए टीआरईडीएस प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।

इसके साथ ही सीजीटीएमएसई योजना के तहत बिल छूट (इनवॉइस डिस्काउंटिंग) के लिए क्रेडिट गारंटी सहायता भी दी जाएगी। सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) को टीआरईडीएस से जोड़ा जाएगा, जिससे बैंकों और वित्तीय संस्थानों को बेहतर जानकारी मिलेगी और एमएसएमई को जल्दी और सस्ता ऋण मिल सकेगा। सरकार टीआरईडीएस से जुड़े बिलों को 'एसेट बैक्ड सिक्योरिटीज' के रूप में पेश करने की भी योजना बना रही है, जिससे बाजार में नकदी और बढ़ेगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट