Tuesday, July 22, 2025
BREAKING
बड़ी खबर : कांग्रेस का 'हीरो' अकाली दल में हुआ शामिल हिमाचल में खतरे की घंटी! पंडोह डैम से छोड़ा गया 42,000 क्यूसेक पानी, जानिए अब क्या होगा? BIG BREAKING: अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर जाखड़ का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा? पंजाब: चलती ट्रेन में मचा हड़कंप! Emergency में रोकी गई ट्रेन, यात्रियों ने बचाई अपनी जान! कृषि विभाग की टीम द्वारा प्लाइवुड फैक्ट्री पर की छापेमारी एक सरपंच और 32 पंचों के पदों के लिए सर्वसम्मति जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सेवा केंद्र सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा: डिप्टी कमिश्न पंजाब के इस गांव में फैली बीमारी, 1 की मौ+त, दर्जनों लोग बीमार पंजाब में चलती Train को Emergency में रोका! खतरा देख बाहर दौड़े यात्री Parliament Monsoon Session: खरगे बोले- पहलगाम हमले के आतंकी अभी तक नहीं पकड़े गए

पंजाब

कृषि विभाग की टीम द्वारा प्लाइवुड फैक्ट्री पर की छापेमारी

21 जुलाई, 2025 04:30 PM
मनोरंजन कालिया 
शहीद भगत सिंह नगर,: पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर किसानों की सुविधा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के तहत स्थानीय चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री पर छापेमारी की गई, जहां से कृषि ग्रेड नीम कोटड यूरिया बरामद किया गया।  
 
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विभाग के प्रशासकीय सचिव बसंत गर्ग और कृषि डायरेक्टर जसवंत सिंह के निर्देशों पर जिले में समय-समय पर जांच की जा रही है। इसके तहत चंडीगढ़ रोड, टंडोह स्थित गांधी प्लाइवुड इंडस्ट्री पर छापेमारी के दौरान 4 बैग कृषि ग्रेड नीम कोटड यूरिया पाए गए। उन्होंने बताया कि प्लाइवुड फैक्ट्री में कृषि ग्रेड नीम कोटेड यूरिया का उपयोग फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर 1985 का उल्लंघन है। छापेमारी के दौरान 4 भरे हुए बैग और 230 खाली बैग पाए गए, जिसके बाद काठगढ़ थाना पुलिस को सूचित कर मौके पर पुलिस टीम बुलाई गई।  
 
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कृषि विकास अधिकारी-कम-खाद  इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह द्वारा फैक्ट्री के खिलाफ फर्टिलाइजर ऑर्डर 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने बताया कि कृषि ग्रेड के लिए उपयोग होने वाला नीम कोटेड यूरिया यदि औद्योगिक उपयोग के लिए प्रयोग किया जाता है, तो यह कंट्रोल ऑर्डर का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो पंजाब सरकार और कृषि किसान कल्याण विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवस पर कृषि विकास अधिकारी विजय महेशी, जसविंदर कुमार, ए.ई.ओ., राज कुमार आदि मौजूद थे।  
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: चलती ट्रेन में मचा हड़कंप! Emergency में रोकी गई ट्रेन, यात्रियों ने बचाई अपनी जान!

पंजाब: चलती ट्रेन में मचा हड़कंप! Emergency में रोकी गई ट्रेन, यात्रियों ने बचाई अपनी जान!

एक सरपंच और 32 पंचों के पदों के लिए सर्वसम्मति

एक सरपंच और 32 पंचों के पदों के लिए सर्वसम्मति

जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सेवा केंद्र सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा: डिप्टी कमिश्न

जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सेवा केंद्र सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा: डिप्टी कमिश्न

पंजाब के इस गांव में फैली बीमारी, 1 की मौ+त, दर्जनों लोग बीमार

पंजाब के इस गांव में फैली बीमारी, 1 की मौ+त, दर्जनों लोग बीमार

अनमोल गगन मान के इस्तीफा वापस लेने पर भगवंत मान का आया बयान, पढ़ें क्या कहा

अनमोल गगन मान के इस्तीफा वापस लेने पर भगवंत मान का आया बयान, पढ़ें क्या कहा

फौजा सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, CM मान सहित कई बड़ी हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

फौजा सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, CM मान सहित कई बड़ी हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

श्री दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पढ़ें पूरी खबर

श्री दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पढ़ें पूरी खबर

राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लड़ाई निर्णायक साबित होगी: विधायक रंधावा

राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लड़ाई निर्णायक साबित होगी: विधायक रंधावा

पूर्ववर्ती सरकारों ने बेअदबी करने वालों को दिया संरक्षण, नया कानून देगा मिसाली सज़ा: मुख्यमंत्री

पूर्ववर्ती सरकारों ने बेअदबी करने वालों को दिया संरक्षण, नया कानून देगा मिसाली सज़ा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री द्वारा बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आठ सार्वजनिक पुस्तकालय समर्पित

मुख्यमंत्री द्वारा बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आठ सार्वजनिक पुस्तकालय समर्पित