Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़

11 अप्रैल, 2026 08:11 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025-26 के दौरान नाबार्ड ने कृषि और ग्रामीण विकास को मजबूत करने के लिए रिकॉर्ड वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस दौरान करीब 5063 करोड़ रुपए की मदद दी गई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। राज्य में कृषि परिसंपत्तियों को बढ़ाने के लिए फसल और निवेश ऋण के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके तहत सहकारी बैंकों और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक को लगभग 3303 करोड़ रुपए की पुनर्वित्त सहायता दी गई, जिससे किसानों को आसानी से ऋण मिल सके। इसके अलावा, प्रत्यक्ष पुनर्वित्त सहायता योजना के तहत सहकारी बैंकों को 910 करोड़ रुपए दिए गए।

इस राशि का उपयोग किसानों और प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को कार्यशील पूंजी, कृषि उपकरणों की मरम्मत, भंडारण, पैकेजिंग और विपणन जैसी सुविधाएं देने में किया जाएगा, ताकि किसानों की आय बढ़ सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी नाबार्ड ने कई अहम परियोजनाएं मंजूर की हैं। आरआईडीएफ ट्रेंच-31 के तहत 78 परियोजनाओं को करीब 783 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। इनमें 50 ग्रामीण सडक़ परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे लगभग 398 किलोमीटर सडक़ नेटवर्क का विकास होगा। इसके अलावा 5 पुल परियोजनाएं, 9 सिंचाई योजनाएं, 12 पेयजल योजनाएं और बाढ़ सुरक्षा व सीवरेज से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी।

सडक़ों संग ई-वाहन चार्जिंग जैसी कई योजनाएं स्वीकृत
नाबार्ड ने ग्रामीण सडक़ परियोजनाओं के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर दिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए राज्य भर में 80 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 110 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अपनी 850 करोड़ रुपए की उधारी क्षमता का पूरा उपयोग करते हुए विभिन्न परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। कुल मिलाकर, नाबार्ड की इन पहलों से हिमाचल प्रदेश में कृषि, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे किसानों और ग्रामीण आबादी को बड़ा लाभ मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम