Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
कमर्शियल जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज

चंडीगढ़

कृषि क्षेत्र में मिट्टी और पानी के संरक्षण संबंधी पहलकदमियों को मजबूती देने के लिए पंजाब और कैलिफोर्निया ने मिलाए हाथ

29 मार्च, 2025 10:05 PM
चंडीगढ़;  पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कहा कि पंजाब सरकार मिट्टी और पानी जैसे बहुमूल्य संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के मौजूदा और भविष्य के शोध कार्यों को सहयोग देने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए स खुड्डियां ने कहा कि मुख्य रूप से कृषि प्रधान राज्य होने के नाते पंजाब, कृषि विज्ञान और इससे संबंधित अन्य कार्यों, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में मिट्टी और पानी के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने और इस उद्देश्य के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चेयरमैन श्री बाल मुकुंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विशेष प्रतिनिधिमंडल, जिसमें प्रोफेसर श्रीमती शैरन एलिज़ाबेथ और एसोसिएट प्रोफेसर श्री गुरितपाल सिंह बराड़ और उनके विद्यार्थी शामिल थे, का भव्य स्वागत किया गया।

यह दौरा पंजाब में सतत कृषि और वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे सहयोगी प्रयासों का हिस्सा है।

इस विचार-विमर्श का केंद्र बिंदु मिट्टी और पानी का संरक्षण था, जो आज के बदलते कृषि परिदृश्य में अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। इसमें नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक ने पंजाब और कैलिफोर्निया के विशेषज्ञों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि उत्पादकता को बेहतर बनाने के लिए जानकारी के आदान-प्रदान का एक उपयुक्त मंच प्रदान किया।

चेयरमैन श्री शर्मा ने कृषि नवाचार और सतत खाद्य प्रणालियों को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब राज्य खाद्य आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई और कैलिफोर्निया के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब पर ध्यान केंद्रित करने की सराहना करते हुए कहा कि यह शोध पंजाब राज्य और वैश्विक कृषि समुदाय दोनों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाएगा।

आयोग के सदस्य श्री विजय दत्त, श्रीमती प्रीति चावला और श्री चेतन धालीवाल ने विचारों के इस आदान-प्रदान में बहुमूल्य योगदान देने के लिए सभी सहभागियों का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि इस मंच ने पंजाब और कैलिफोर्निया के बीच सतत कृषि विकास को लेकर निरंतर संवाद की नींव रखी है।

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित इस बैठक के दौरान पंजाब और कैलिफोर्निया के कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी और पानी के संरक्षण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां