Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

किरदार बदले, कहानी वही: जब बड़े पर्दे पर 'जुड़वां' निकलीं दो अलग-अलग फिल्में

01 मई, 2026 01:07 PM

नई दिल्ली : आज फिल्मी शुक्रवार है और शुक्रवार का दिन हिंदी सिनेमा के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि सालों से इसी दिन पर्दे पर नई फिल्में रिलीज होती हैं, जो न सिर्फ किसी अभिनेता या निर्देशक का करियर निर्धारित करती हैं बल्कि इकोनॉमी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हर शुक्रवार को सिनेमाघर की खिड़की पर कई कहानियां दर्शकों को देखने को मिलती हैं, लेकिन क्या हो अगर एक ही महीने में 2 हफ्ते के अंतराल में एक ही कहानी देखने को मिल जाए तो?

90 के दशक में ऐसा हुआ, जब सिनेमाघरों में एक ही महीने में ऐसी दो फिल्में रिलीज की गईं, जिनकी कहानी एक जैसी थी, लेकिन किरदार अलग थे। हम बात कर रहे हैं 1990 के दशक में जुलाई के महीने में रिलीज हुई फिल्मों 'जुर्म' और 'हार जीत' की। दोनों फिल्मों की कहानी एक थी, लेकिन किरदार अलग थे, और हैरान कर देने वाली बात यह भी रही कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

पहले बात करते हैं फिल्म 'जुर्म' की। 13 जुलाई की रिलीज हुई जुर्म में विनोद खन्ना इंस्पेक्टर शेखर वर्मा का रोल प्ले किया, जो अपनी पत्नी मीनाक्षी शेषाद्रि से बहुत प्यार करता है लेकिन एक केस की गवाह यानी संगीता बिजलानी की मदद करते-करते उसके प्यार में पड़ जाता है। फिल्म में शादी के बाद के अवैध संबंध को गलती बताया गया है, हालांकि अंत में भावनात्मक संघर्ष से गुजरने के बाद विनोद खन्ना मीनाक्षी शेषाद्रि का दिल फिर जीत लेते हैं। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और फिल्म साल की हिट फिल्मों में शामिल हुई थी।

जुलाई के महीने में ही 2 हफ्ते बाद यानी 27 जुलाई को, पर्दे पर दस्तक देती है 'हार जीत'। फिल्म का नाम और किरदार भले ही अलग हैं, लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल सेम। 'हार जीत' में कबीर बेदी, माधवी और फराह नाज़ को जुर्म की तरह लव-ट्राएंगल में दिखाया गया, जब कबीर बेदी शादीशुदा होते हुए भी विवाहोत्तर संबंध में लिप्त होते हैं। फिल्म दो रिश्तों के बीच के भावनात्मक संघर्ष को बखूबी दिखाती है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि यह दोनों ही फिल्में अंग्रेजी फिल्म 'समवन टू वॉच ओवर मी' की कहानी से प्रेरित है। हालांकि एक जैसी कहानी होने के बाद भी दोनों की फिल्मों का दर्शकों का प्यार मिला।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री