Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

मनोरंजन

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

12 नवंबर, 2026 10:46 AM

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी की शुरुआत शेरशाह फिल्म के दौरान हुई थी। कॉफी विद करण के काउच पर कियारा ने बताया कि कैसे सिद्धार्थ ने कहा था कि वो अभी कमिट नहीं कर सकते हैं और कियारा को लगा था कि अब उन दोनों की बात नहीं होगी।
कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान हुई थी। कॉफी विद करण के एपिसोड में कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी रिलेशनशिप के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब सिद्धार्थ फिल्म शूट के लिए कारगिल जा रहे थे, उससे एक रात पहले सिद्धार्थ की बातें सुनकर लगा था कि अब उन दोनों की कभी बात नहीं होगी। लेकिन उसके बाद दोनों ने लगातार 30 दिनों तक बात की।

कहां हुई थी सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात?
करण जौहर ने बताया कि लस्ट स्टोरीज की एक पार्टी में सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात हुई थी। उस पार्टी में बातचीत होने के लगभग 1 हफ्ते बाद ही सिद्धार्थ उन्हें मैसेज करने लगे थे। तब दोनों की बातचीत और मुलाकात होने लगी थी। हालांकि इसके बाद दोनों की लव स्टोरी की असल शुरुआत शेरशाह के दौरान हुई।

सिद्धार्थ बोले- तब तक को कियारा उन पर लाइन मारने लगी थीं
सिद्धार्थ ने बताया कि उन दोनों की असली बॉन्डिंग चंडीगढ़ की एक फ्लाइट के दौरान हुई। सिद्धार्थ ने कहा कि उस वक्त तक कियारा उन पर फुल ऑन लाइन मारने लगी थीं। सिद्धार्थ ने कहा कि फिल्म में जैसे-जैसे कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल की लव स्टोरी आगे बढ़ रही थी। वहीं, बिहाइंड द सीन्स में उन दोनों की कहानी भी आगे बढ़ रही थी।

जीवन के अलग-अलग फेज में थे कियारा और सिद्धार्थ
कियारा ने बताया कि उस दौरान दोनों अपने जीवन में बहुत अलग-अलग फेज में थे। सिद्धार्थ उस फेज में थे जहां वो अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे और कियारा उस फेज में थीं जहां वो सोच रही थीं कि जो होगा देखा जाएगा। सिद्धार्थ ने कहा कि कियारा को पता था कि उन्हें क्या चाहिए रिलेशनशिप में। कियारा को साफ था या तो वो शादी करेंगी या तो उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए।

कारगिल जाने से पहले कियारा से मिलने पहुंचे थे सिद्धार्थ
कियारा ने इसके बाद बताया कि कैसे सिद्धार्थ जब कारगिल शूट के लिए जा रहे थे, उससे एक रात पहले वो एक्ट्रेस से मिलने आए थे। तब सिद्धार्थ ने कियारा से जो कहा उसके बाद कियारा को लगा कि अब उन दोनों की कभी बात नहीं होगी। कियारा ने बताया कि सिद्धार्थ के कारगिल जाने से एक रात पहले कियारा का बर्थ डे था।

करियर पर फोकस करना चाहते थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ कियारा से मिलने उनके घर के बाहर गए थे। तब कियारा ने सिद्धार्थ से कहा था कि वो उनके साथ कभी अच्छा व्यवहार करते हैं, कभी रूखा व्यवहार करते हैं। कियारा की बात सुनकर सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस से कहा था, “मैं जानता हूं कि तुम ऐसी इंसान हो कि अगर मैं तुमसे कोई वादा करूं तो वो एक पक्का रिश्ता होगा। अभी मैं लाइफ में एक ऐसे मोड़ पर हूं जहां मुझे अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। मैं अपने काम के बीच किसी और चीज को नहीं आने देना चाहता।”

जब कियारा को लगा अब कभी नहीं होगी सिद्धार्थ से बात
सिद्धार्थ की बात सुनने के बाद कियारा ने उन्हें कहा था ठीक है। इसके बाद सिद्धार्थ जब गए तो कियारा को लगा कि दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया है। अब उन दोनों की बात कभी नहीं होगी। लेकिन कारगिल में शूट के दौरान सिद्धार्थ लगातार 30 दिनों तक रोज वहां से उन्हें फोन और मैसेज करते थे। इस बात पर सिद्धार्थ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वहां उनके पास कुछ करने को नहीं होता था इसलिए वो कॉल कर लेते थे।

शादी से पहले भी दोनों ने एक दूसरे से लिया था ब्रेक
इसके बाद करण ने बताया कि शादी से कुछ वक्त पहले ही दोनों ने तय किया था कि वो ब्रेक लेंगे। उस दौरान सिद्धार्थ काफी बुरी हालत में थे। कियारा को मनाने के लिए फिर सिद्धार्थ जुग -जुग जियो के सेट पर गए थे। उस दिन कियारा रंगसारी का शूट कर रही थीं। सिद्धार्थ उनके लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर उनकी वैनिटी वैन में पहुंच गए थे। सिद्धार्थ और कियारा ने बताया कि बाकी किसी भी रिलेशनशिप के जैसे ही उनकी रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव रहे थे।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

Ott Watch : बिहार के बालिका गृह कांड से प्रेरित ये फिल्म झकझोर देगी, 7.2 है Imdb रेटिंग

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

इन 6 एक्टर्स को है सांस की दिक्कत, पटाखों और प्रदूषण पर दे चुके हैं बयान

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस

कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस