Sunday, July 26, 2026
BREAKING
हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

राष्ट्रीय

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

26 जुलाई, 2026 04:56 PM

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर देश ने 1999 के कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

जनरल धीरज सेठ ने कहा
पत्रकारों से बातचीत में जनरल धीरज सेठ ने कहा, “मैं इस अवसर पर हमारे बहादुर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि भारतीय सेना का योद्धा दुनिया की किसी भी सेना के सैनिक से श्रेष्ठ है। उसकी क्षमता और साहस का मुकाबला नहीं किया जा सकता। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भारतीय थल सेना राष्ट्र की प्रगति और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आने वाले समय में देश का गौरव और ऊंचा करेगी।”

अपनी यूनिट के एक सैनिक द्वारा लिखी गई कविता की पंक्तियां भी साझा कीं
उन्होंने अपनी यूनिट के एक सैनिक द्वारा लिखी गई कविता की पंक्तियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि जब भी वह कारगिल के वीरों को याद करते हैं, अपनी ही यूनिट के सैनिकों द्वारा लिखी गई एक रचना याद आती है। कविता की पंक्तियां थीं, “मरना सभी को है, तुम भले मरे… करके नमक हलाल, लड़ते हुए गिरे, भूलोगे आप नहीं जो छिप गई शक्ल, सफेद जमीन पर नाम हुआ तुम्हारा अटल।”

भारतीय सेना हर परिस्थिति में राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए तैयार है
जनरल सेठ ने कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सैनिक का जीवन कर्तव्य, सम्मान और निष्ठा के सिद्धांतों पर आधारित होता है तथा वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, “कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर यहां मौजूद होना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं हमारे बहादुर शहीदों और उनके परिवारों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। रक्षा मंत्री की उपस्थिति भारतीय सेना के लिए आने वाले वर्षों में भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद