Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

राजनीति

कान पकड़े... तो कभी माथे पर चिपकाया सिक्का, बच्चों संग मस्ती करते नजर आए पीएम मोदी

16 नवंबर, 2023 04:48 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से काफी लगाव है। जब भी उन्हें समय मिलता है तो वह बच्चों संग मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी बच्चों को अपने सिर पर सिक्का चपका कर जादू करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस वीडियो को लोगों द्धारा खूब पसंद किया जा रहा है।

मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- "मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! उनकी ऊर्जा और उत्साह मन को उत्साह से भर देते हैं।" प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी ने एक परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान परिवार के साथ बच्चे भी मौजदू थे। पीएम मोदी ने मिलने आए बच्चों के साथ खूब मस्ती की। प्रधानमंत्री ने पहले दोनों बच्चों के कान पकड़कर हिलाया। इसके बाद एक सिक्के को सिर पर चिपका कर बच्चों को एक ट्रिक दिखाया। पीएम मोदी ने बच्चों से भी ऐसा करने को कहा। पीएम मोदी को अक्सर छोटे बच्चों के साथ इस छोटे से खेल का आनंद लेते देखा गया है।

बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं मोदी जी... pic.twitter.com/UUOXT5oouX — BJP (@BJP4India) November 16, 2023

पीएम मोदी के इस वीडियो को बीजेपी ने भी अपने आधिकारिक हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं मोदी जी...। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 456.2K व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रोहित सिन्हा नाम के एक यूजर ने लिखा- "अपने देशवासियों को अपना प्यार देते हुए हमारे देश के सच्चे प्रधानसेवक, पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद।"

इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षा बंधन मनाया। बच्चों ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और उन्हें पवित्र धागा बांधा। जैसे ही लड़कियों ने राखी बांधी, पीएम मोदी ने स्नेह भरी मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया, उनसे बातचीत की और उनके नाम पूछे। एक मनमोहक क्षण में, जब पीएम मोदी झुककर उसे आशीर्वाद देने के लिए आगे बढ़े तो उनमें से एक लड़की ने उनके गाल पर चुम्बन किया।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'