Thursday, May 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बोला, हम अदालतों को बाध्य नहीं कर सकते काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीज़र जल्द होगा रिलीज़; फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां' तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन कितनी मात्रा में लिया गया भोजन बन जाता है औषधि, आयुर्वेद से जानें सही नियम नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, तीन दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे विज, लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई अब लेबर चौक नहीं, मोबाइल ऐप से मिलेगा रोजगार- ‘श्रममित्र’ बनेगा इलेक्ट्रॉनिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज’’ : अनिल विज

मनोरंजन

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीज़र जल्द होगा रिलीज़; फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

21 मई, 2026 01:44 PM

मुंबई : गंभीर और सोचने पर मजबूर कर देने वाला पोस्टर जारी करने के बाद, फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीज़र जल्द रिलीज़ किया जाएगा। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर यह सोशल-नेशनल ड्रामा अपनी दमदार थीम और प्रभावशाली विजुअल्स के चलते पहले ही चर्चा में आ चुका है। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी, लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी. शिंदे ने संभाली है। 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस' रासायनिक दुरुपयोग, खासकर खेती में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक तत्वों और उनके जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को केंद्र में रखती है। हाल ही में जारी पोस्टर इस गंभीर लेकिन बेहद अहम विषय की झलक देता है, जिसे फिल्म उजागर करने की कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि यह कहानी केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रहे एक बड़े संकट की ओर इशारा करती है। फिल्म औद्योगिक लापरवाही के छिपे खतरों और जागरूकता व जवाबदेही की तत्काल जरूरत को सामने लाने का प्रयास करती है।

मेकर्स ने संकेत दिए हैं कि आने वाला टीज़र दर्शकों को 'द इंडिया स्टोरी' की गंभीर और प्रभावशाली दुनिया की एक गहरी झलक देगा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ेगी। साथ ही पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे काजल अग्रवाल और तलपड़े से फिल्म में दमदार और भावनात्मक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

फिल्म को सह-निर्माता सुमित बागड़े, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी का समर्थन मिला है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निशांत भागवत, संगीत मंगेश धाकड़े, एडिटिंग आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिज़ाइन अनमोल भावे का है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह ज़ी स्टूडियोज़ की वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां'

बदलते दौर के साथ खुद को ढालता दिखेगा मिश्रा परिवार, गीतांजलि कुलकर्णी बोलीं- 'गुल्लक 5 में नजर आएंगी नई चुनौतियां'

बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं'

बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं'

एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

जब सपनों को पूरा करने के लिए फरहाना भट्ट को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोलीं- आसान नहीं होता...

जब सपनों को पूरा करने के लिए फरहाना भट्ट को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोलीं- आसान नहीं होता...

प्यार जहर की तरह होता है : 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तां ने जीता दिल

प्यार जहर की तरह होता है : 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तां ने जीता दिल

'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो

'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो

दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू'

दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू'

महिला निर्देशक के साथ काम करने में खुद को ज्यादा सहज महसूस किया : ज्योतिका

महिला निर्देशक के साथ काम करने में खुद को ज्यादा सहज महसूस किया : ज्योतिका

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'

'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई

'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई