नवांशहर /बलाचौर (मनोरंजन कालिया) : ज़िला मीडिया इंचार्ज चंद्र मोहन जेडी ने कहा कि पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने पहले दिन से ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत शिविर लगाए गए हैं, जहाँ लोगों तक समय पर राशन, दवाइयाँ और अन्य ज़रूरी सामग्री पहुँचाई जा रही है। पशुओं के चारे का भी विशेष प्रबंध किया गया है और भूखे पशुओं को चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण के लिए नदी-नालों के किनारे पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पंजाब के मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता ख़ुद ज़मीनी स्तर पर जाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा, प्रशासन को सख्त आदेश दिए गए हैं कि कोई भी प्रभावित परिवार मदद से वंचित न रहे। चंद्र मोहन जेडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट वादा है कि हर प्रभावित परिवार की मदद की जाएगी और पुनर्वास कार्य पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समय पर पूरा किया जाएगा।