Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

कांग्रेस ने तैनात किए सुपरवाइजर, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी नगर निगम चुनाव को वार्ड प्रभारी भी लगाए

06 मई, 2026 08:16 PM

शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन नगर निगमों की घेराबंदी कर दी है। इसके तहत मंत्री, विधायकों के साथ-साथ निगम-बोर्डों के अध्यक्षों को चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर दिया है। मंगलवार को पीसीसी ने इनकी बाकायदा सूची भी जारी कर दी है। नगर निगम धर्मशाला और मंडी में पीसीसी ने दो वरिष्ठ पर्यवेक्षक लगाए हैं। वहीं, कमेटियों में सह प्रभारियों के अलावा हर वार्ड में एक प्रभारी नियुक्त किया है। पीसीसी ने नगर निगम पालमपुर के 15 वार्डों को तीन जोन में विभाजित किया है, जबकि नगर निगम मंडी में विक्रमादित्य के साथ अब शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पालमपुर नगर निगम में राजेश धर्माणी के अलावा एक मंत्री यादविंदर गोमा और विधायक आशीष बुटेल को प्रभारी के तौर पर कमेटी में शामिल किया है। पीसीसी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने कमेटियों को सात मई तक मोर्चा संभालने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धर्मशाला नगर निगम के लिए गठित कमेटी में मंत्री चंद्र कुमार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक का जिम्मा सौंपा है, जबकि यहां पर प्रभारी के तौर पर तैनात रघुवीर सिंह बाली के अलावा अब राज्यसभा सांसद एवं कांगड़ा जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी को सह प्रभारी का जिम्मा सौंपा है।


वहीं, धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर एक, छह व 14 में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, वार्ड नंबर दो, तीन, पांच में विधायक मलेंद्र राजन, वार्ड नंबर चार व सात में पूर्व विधायक अजय महाजन व एससी कॉरपोरेशन के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, वार्ड नंबर-8 में चेयरमैन संजय चौहान, नौ में एमपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन नरेंद्र मुंगरा, वार्ड नंबर 10 व 11 में विधायक किशोरी लाल, 12 में चेयरमैन कुलदीप पठानिया, वार्ड नंबर 13 व 15 में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, वार्ड नंबर 16 में मनोज कुमार और वार्ड नंबर 17 में डा. राजेश शर्मा को बतौर प्रभारी नियुक्त किया है। कमेटी में लीगल एडवाइजर के तौर पर एडवोकेट विक्रम शर्मा व विकेश ठाकुर, पुनीत मल्ली को मीडिया प्रभारी तथा दिनेश शर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज का जिम्मा सौंपा गया है। पालमपुर नगर निगम में चुनाव को लेकर गठित कमेटी में मंत्री राजेश धर्माणी के साथ अब यादविंदर गोमा और विधायक आशीष बुटेल को प्रभारी लगाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पालमपुर के 15 वार्डों को तीन अलग-अलग जोन में विभाजित किया है। इसके तहत जोन-एक के तहत एक से लेकर वार्ड नंबर-5 को रखा गया है और यहां पर प्रभारी का जिम्मा विधायक संजय रतन को दिया है। जोन-2 में वार्ड छह से 10 तक को शामिल किया है और यहां पर विधायक व चेयरमैन भवानी सिंह पठानिया तथा जोन-3 में शामिल वार्ड नंबर 11 से 15 तक में विधायक नीरज नैय्यर को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया है। कमेटी में एडवोकेट अमित सूद व मृदुल नाग को लीगल एडवाइजर व दिनेश शर्मा को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है।


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री संंभालेंगे नगर निगम मंडी
नगर निगम मंडी के तहत गठित कमेटी में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री को बतौर वरिष्ठ पर्यवेक्षक तैनात किया गया है, जबकि यहां पर पहले से तैनात प्रभारी विक्रमादित्य सिंह के साथ अब रोहित ठाकुर को भी यह दायित्व दिया है। मंडी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर को सह प्रभारी नियुक्त किया है। वार्ड प्रभारियों के तौर पर वार्ड नंबर एक में चेयरमैन बुद्वि सिंह ठाकुर, दो में विधायक चंद्रशेखर, तीन में विधायक अनुराधा राणा, चार में उपाध्यक्ष शशि शर्मा, पांच में विधायक राकेश कालिया, छह में सुरेश कुमार, सात में कै. रंजीत राणा, आठ में भुवनेश्वर गौड़, नौ में एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, 10 में विधायक सुदर्शन बबलू, 11 में विवेक शर्मा, 12 में चेयरमैन विक्रम शर्मा, 13 में उपाध्यक्ष यशवंत छाज्टा, 14 में महेश्वर चौहान और वार्ड नंबर 15 में लाल सिंह कौशल को वार्ड प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। एडवोकेट जगदीश ठाकुर व भीम सिंह को लीगल एडवाइजर, विकास कपूर को मीडिया प्रभारी और दिनेश पटियाल तथा हितेश ठाकुर को सोशल मीडिया प्रभारी पीसीसी ने नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी ने पालमपुर, धर्मशाला और मंडी के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। कमेटी में शामिल सभी सात मई तक अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कार्यभार संभालने को कहा गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी