Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग में आएंगे राहुल गांधी, विनय कुमार बोले, जल्द होगी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

09 अप्रैल, 2026 07:16 PM

शिमला : लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी माह हिमाचल आ सकते है। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। आमतौर पर इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम में राहुल गांधी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हंै। लिहाजा माना जा रहा है कि हिमाचल में होने जा रहे इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में राहुल गांधी आ सकते है। शिमला में हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार ने यह खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में हिमाचल के अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।


शिमला में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविर में राहुल गांधी भी आते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष की तैनाती भी जल्द होगी। चूंकि जिला अध्यक्षों का धर्मशाला में प्रशिक्षण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम से पहले दोनों जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। इनकी तैनाती के बाद जिला कार्यकारिणी के लिए उनकी राय जानने के बाद इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। जाहिर है कि कांग्रेस के दो संगठनात्मक जिला शिमला ग्रामीण और किन्नौर में जिला अध्यक्षों की तैनाती अभी तक नहीं हो पाई है।


फील्ड में जाएंगे अध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दो से चार दिनों में कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी। उसके बाद जिला की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग को लेकर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जिला अध्यक्षों को फील्ड में ले जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी रू-ब-रू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी को पूरा करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में आयोजित होने जा रहे जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने दो समन्वयकों की तैनाती भी की है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना