Monday, March 30, 2026
BREAKING
नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं 31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल 'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव ‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी FY26 के आखिरी दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’ विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

राष्ट्रीय

कांग्रेस का नया वार: PM मोदी का एक और AI वीडियो किया जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त संग दिखाई बातचीत

22 सितंबर, 2025 06:07 PM

कांग्रेस और बीजेपी के बीच AI वीडियो को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कई विवादों के बाद कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी का एक और AI वीडियो जारी कर दिया है। यह वीडियो 44 सेकंड का है और इसमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच बातचीत दिखाई गई है।

राहुल गांधी के बयान का जिक्र
दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिल रही है। इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई थी कि आखिर कौन राहुल गांधी की मदद कर रहा है। कांग्रेस के इस नए वीडियो में भी इसी मुद्दे को दिखाने की कोशिश की गई है।

वीडियो में क्या दिखाया गया?
वीडियो में पीएम मोदी पूछते हैं कि राहुल गांधी रोज नए-नए खुलासे कैसे कर पा रहे हैं। इस पर ज्ञानेश कुमार कहते हैं, 'मालिक, मुझे नहीं पता ये सब कैसे हो रहा है।' तभी कमरे में एक व्यक्ति टीवी ऑन करता है, जिसमें राहुल गांधी कहते दिखते हैं, 'मोदी जी सोचते हैं कि सब बिकाऊ हैं, लेकिन आज भी ईमानदार लोग लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग में भी कुछ लोग हमारी मदद कर रहे हैं।' यह देखकर पीएम मोदी चौंक जाते हैं और ज्ञानेश कुमार की ओर देखते हैं, लेकिन उसी वक्त ज्ञानेश कुमार अचानक गायब हो जाते हैं।

'हाइड्रोजन बम' का जिक्र
वीडियो के अगले हिस्से में दिखाया गया है कि ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के दफ्तर से भागते हुए निकलते हैं। वह कहते हैं, 'मैंने सोचा था कि अपने स्टॉफ को दबाव में लाकर मोदी जी का खेल कर दूंगा, लेकिन कुछ लोगों ने मेरी लंका लगा दी। अब अगर हाइड्रोजन बम आएगा, मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहूंगा।'

पहले PM की दिवंगत मां का बनाया था AI वीडियो
यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने AI वीडियो जारी किया हो। इससे पहले 10 सितंबर को कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां का AI वीडियो शेयर किया था। उसमें दिखाया गया था कि पीएम मोदी की मां सपने में आकर बेटे को चुनाव में नाम का इस्तेमाल करने पर फटकार लगा रही हैं। उस वीडियो को बीजेपी ने बेहद आपत्तिजनक बताया था और पटना हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेकर कांग्रेस को नोटिस जारी किया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान, सीएम साय ने दी सौगात

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान, सीएम साय ने दी सौगात

दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने दी मंजूरी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

देश में घरेलू LPG सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 94 प्रतिशत की वृद्धि

देश में घरेलू LPG सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 94 प्रतिशत की वृद्धि

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा