Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा • सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत • हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला • 'राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद को घेरा • नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, सात राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी • 'विदेश में भारत को बदनाम करके खुद का मजाक बनवाते हैं राहुल गांधी', पंजाब भाजपा के नेताओं ने साधा निशाना • पंजाब में पराली जलाने के 6,516 मामले दर्ज, 41.70 लाख रुपये मुआवजा वसूला गया • ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार • Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज • Himachal: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोक-झोंक, मुख्यमंत्री-नेता प्रतिपक्ष आए आमने-सामने

हरियाणा

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

18 नवंबर, 2026 08:27 PM

कैथल : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कला, संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए युवाओं की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने की बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा बुधवार को कैथल में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा और उनकी तैयारी का स्तर इतना उत्कृष्ट है कि निर्णायकों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन करना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कला और मेहनत से बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं। इसके पीछे शिक्षकों का समर्पण, परिश्रम और बच्चों को दिया गया मार्गदर्शन है।


महीपाल ढांडा ने कहा कि भारत के पास सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा है। यदि इस युवा शक्ति को कौशलयुक्त बनाकर उसकी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप अवसर प्रदान किए जाएं तो भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा बच्चों को कौशलयुक्त बनाने दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृति किसी भी समाज की पहचान और उसकी जड़ों का आधार होती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हरियाणवी लोकगीतों, रागनियों, लोकनृत्यों और पारंपरिक कलाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

वोट चोर गद्दी छोड़ नारा इटली मेड, लोगों ने इस नारे को नकारा तो राहुल गांधी ने नारा चलाने के लिए इटली से एक्सपर्ट बुलाए : अनिल विज

पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

पात्र दुकानदारों को शीघ्र मालिकाना हक दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारीः नायब सिंह सैनी

हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

हरियाणा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प, 26 नवंबर को पंचकूला में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’

महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा

महंगाई से जनता बेहाल, राहत के वादों के नाम पर धोखा कर रही सरकार : कुमारी सैलजा