Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

राष्ट्रीय

कर्मठ और विद्वान व्यक्ति का साथ नहीं छोड़ती समृद्धि : प्रधानमंत्री मोदी

16 सितंबर, 2026 03:47 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘सुभाषितम’ साझा किया। इसमें उन्होंने महाभारत के शान्तिपर्व के एक श्लोक के माध्यम से कर्मठ, शूरवीर, धैर्यवान और विद्वान व्यक्ति के जीवन में समृद्धि के महत्व को बताया।

महाभारत के शान्तिपर्व का श्लोक
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शान्तिपर्व का श्लोक, “अद्वैधमनसं युक्तं शूरं धीरं विपश्चितम्। न श्रीः सन्त्यजते नित्यमादित्यमिव रश्मयः॥” साझा किया। इसका हिंदी अर्थ है कि जिस व्यक्ति का मन दुविधारहित हो और जो कर्मठ, शूरवीर, धैर्यवान तथा विद्वान हो, समृद्धि उसका साथ कभी नहीं छोड़ती, जैसे सूर्य का साथ उसकी किरणें कभी नहीं छोड़तीं।

श्लोक के शब्दों का अर्थ
श्लोक में ‘अद्वैधमनसं’ का अर्थ है ऐसा व्यक्ति जिसका मन दुविधा में न हो और जो पूरी तरह एकाग्र तथा दृढ़ निश्चयी हो। ‘युक्तं’ का अर्थ है संयमी, अनुशासित और अपने काम में हमेशा लगा रहने वाला व्यक्ति। ‘शूरं’ का अर्थ वीर और पराक्रमी, जबकि ‘धीरं’ का अर्थ धैर्यवान और संकट के समय विचलित न होने वाला व्यक्ति है। ‘विपश्चितम्’ का अर्थ विद्वान, बुद्धिमान और शास्त्र का ज्ञाता है।

समृद्धि का साथ
‘न श्रीः सन्त्यजते नित्यम्’ का अर्थ है कि श्री यानी लक्ष्मी या समृद्धि ऐसे व्यक्ति का साथ कभी नहीं छोड़ती। वहीं, ‘आदित्यमिव रश्मयः’ का अर्थ है कि जैसे सूर्य को उसकी किरणें कभी नहीं छोड़तीं, उसी तरह कर्मठ, वीर, धैर्यवान और विद्वान व्यक्ति से समृद्धि जुड़ी रहती है।

11 सितंबर को भी साझा किया था सुभाषितम
प्रधानमंत्री मोदी ने 11 सितंबर को भी ‘सुभाषितम’ साझा किया था। उन्होंने लिखा था, “चातुर्वर्ण्यस्य धर्माश्च रक्षितव्या महीक्षिता। धर्मसंकररक्षा च राज्ञां धर्म: सनातन:”। इसका हिंदी अर्थ बताया गया था कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य सेवा, समर्पण और कुशल नेतृत्व के माध्यम से समाज के सभी वर्गों में न्याय, समरसता और लोककल्याण को बढ़ावा देना तथा सामाजिक व्यवस्था में नैतिक मूल्यों और धर्म की रक्षा करना है।

10 जून को भी साझा किया था संस्कृत श्लोक
इससे पहले 10 जून को पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक, “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥” साझा किया था। इसका हिंदी अर्थ था कि जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन के जरिए जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है तथा विनम्रता और संयम के साथ विकास को लक्ष्य बनाकर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है, वही जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील

एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी

एनसीसी महिला कैडेटों ने पूरा किया ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ अभियान, 30 दिनों में तय किए 250 किमी

दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत

दो द‍िवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचे एस जयशंकर, व‍िदेश मंत्री ल्योनपो डीएन ढुंग्येल ने क‍िया स्‍वागत

कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कर संबंधी टिप्पणियों को नीति निर्माताओं और आम जनता तक पहुंचाना जरूरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस

इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात

भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात

नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा

थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16-18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर

थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16-18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर

भारत-फिलीपींस संबंधों में पिछले एक दशक में मजबूती आई, रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे रिश्ते: राजदूत

भारत-फिलीपींस संबंधों में पिछले एक दशक में मजबूती आई, रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे रिश्ते: राजदूत