Sunday, July 26, 2026
BREAKING
हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

राष्ट्रीय

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

26 जुलाई, 2026 05:11 PM

बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनकी इस घोषणा से समर्थकों में मायूसी देखने को मिली क्योंकि कई लोगों ने उनसे राजनीति में कम से कम एक दशक और सक्रिय रहने की अपील की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि राजनीतिक जीवन के 50 साल सक्रिय रहने के बाद अब वह सक्रिय राजनीति से किनारा करेंगे लेकिन समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। हालांकि, समर्थकों की अपील के बाद भी सिद्दारमैया अपने फैसले पर अडिग रहे और संकेत दिया कि 2028 का चुनाव उनके चुनावी राजनीतिक सफर का आखिरी पड़ाव नहीं बल्कि उससे पहले ही वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले लेंगे। सिद्दारमैया ने यह बात मांड्या में आयोजित दिवंगत केआर पेटे कृष्णा की जयंती कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने उनसे अपना फैसला बदलने का आग्रह किया और भविष्य में भी चुनाव लड़ते रहने की अपील की लेकिन उन्होंने दोहराया कि वह 2028 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे।

उनके इस बयान को कर्नाटक की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। लंबे समय से राज्य की राजनीति के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे सिद्दारमैया ने अपने बयान से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब चुनावी राजनीति से दूरी बनाने की तैयारी कर चुके हैं।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा का अगला चुनाव मई 2028 तक होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल 13 मई 2028 को समाप्त होगा जिसके बाद नई विधानसभा के गठन के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 निर्वाचित सीटें हैं। इनमें 36 सीटें अनुसूचित जाति और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 113 सीटों का बहुमत हासिल करना आवश्यक होता है।
सिद्दारमैया के इस फैसले के बाद अब कर्नाटक की राजनीति में यह चर्चा तेज हो गई है कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा और पार्टी चुनावी रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद