Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

कमजोर लिस्टिंग का असर: Fractal Analytics के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 5% नीचे फिसले

16 फ़रवरी, 2026 12:49 PM

एआई कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स के स्टॉक्स में सोमवार को कमजोर लिस्टिंग के बाद गिरावट देखी गई और दोपहर 12 बजे तक शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इश्यू प्राइस 900 रुपए के मुकाबले 2.67 प्रतिशत के डिस्काउंट पर 876 रुपए पर हुई। लिस्टिंग के बाद शेयर में गिरावट बढ़ गई और दोपहर 12 बजे यह शेयर 4.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 857 रुपए पर था।

हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर की शुरुआत सपाट हुई थी। खबर लिखे जाने तक यह 4.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 857.30 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 14,868 करोड़ रुपए के करीब था। अब तक के कारोबार में शेयर ने एनएसई पर 852 रुपए का न्यूनतम स्तर और 897.30 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि निवेशक इस स्टॉक को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ का इश्यू साइज 2,833.90 करोड़ रुपए था। इस इश्यू में 1.14 करोड़ शेयरों या 1,025.58 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल था। साथ ही, इसमें 2.01 करोड़ शेयरों या 1,808.32 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल था। यह आईपीओ 9 से 11 फरवरी के बीच निवेशकों के लिए खुला था। इस आईपीओ को बाजार से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था और यह 2.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी ने बताया कि नए शेयर जारी करने से प्राप्त धनराशि का उपयोग फ्रैक्टल द्वारा अपनी सहायक कंपनी, फ्रैक्टल यूएसए में निवेश करने, ऋण चुकाने, लैपटॉप खरीदने, भारत में नए कार्यालय स्थापित करने, अनुसंधान और विकास में निवेश करने, फ्रैक्टल अल्फा के तहत बिक्री और विपणन का समर्थन करने, अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक पहलों को वित्त पोषित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट