Saturday, April 04, 2026
BREAKING
₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन मिडिल ईस्ट संकट और घरेलू अव्यवस्थाओं से पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट स्थायी पता नहीं होने पर भी आसानी से मिलेगी एलपीजी, उठाएं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर का फायदा पीएनजी कनेक्शन में तेजी, 3.42 लाख नए कनेक्शन गैसीफाइड गौतम अदाणी ने 2030 तक अदाणी पोर्ट्स के लिए 1 अरब टन कार्गो संभालने का लक्ष्य निर्धारित किया मोनालिसा ने उठाए रजत दलाल की परवरिश पर सवाल, कहा—फेम पाने के लिए कर रहे घटिया हरकत

राष्ट्रीय

ओम बिरला दो दिवसीय एस्टिमेट्स कमेटियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, बजट निगरानी पर होगी चर्चा

23 जून, 2025 04:25 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज सोमवार को मुंबई में संसद और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की एस्टिमेट्स कमेटियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे संसद की एस्टिमेट्स कमेटी की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारिका (Souvenir) भी जारी करेंगे। इस सम्मेलन में संसद और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की एस्टिमेट्स कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य बजट अनुमानों की प्रभावी निगरानी और समीक्षा के जरिए प्रशासन में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

वहीं सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शंकर शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, और संसद की एस्टिमेट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र विधानमंडल की एस्टिमेट्स कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन पंडित्राव खोतकर उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण देंगे, जबकि महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी। सम्मेलन का समापन समारोह 24 जून को होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन समापन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। इसके अलावा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, डॉ. संजय जायसवाल, और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे भी समापन सत्र को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा दादू बंसोडे समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन देंगे।

गौरतलब है कि एस्टिमेट्स कमेटी संसद और विधानसभाओं में प्रस्तुत बजट अनुमानों की समीक्षा, मंत्रालयों/विभागों को मिले बजटीय आवंटन, और उनके वास्तविक खर्च व प्रदर्शन की जांच का कार्य करती है। यह समिति शासन को अधिक दक्ष, जवाबदेह और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट