Monday, August 17, 2026
BREAKING
वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा दक्षिण कोरिया के 'नो थैंक्स' कहने से क्या नाराज थे ट्रंप? पहले ही दे दिया था संकेत पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ के लिए भारतीय सेना का दल रवाना नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर सेना प्रमुख, नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद से होंगे सम्मानित राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

राष्ट्रीय

ओमान तट के पास व्यापारी तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू

09 जून, 2026 11:24 AM

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई ने ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर एक त्वरित और सफल बचाव अभियान को अंजाम दिया है। ओमान तट के पास एक व्यापारी तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले के बाद, जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार, यह घटना 8 जून 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे सामने आई, जब एमआरसीसी मुंबई को सूचना मिली कि पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर 'एमटी मारिवेक्स' पर ओमान के मसिराह तट के पास लंगर डाले रहने के दौरान मिसाइल से हमला हुआ है। जहाज पर कुल 24 चालक दल के सदस्य सवार थे और सभी भारतीय नागरिक थे। यह सूचना जहाज पर मौजूद एक नाविक के परिजन द्वारा एमआरसीसी मुंबई को दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमआरसीसी मुंबई ने तुरंत ओमान समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र से संपर्क स्थापित किया और उनसे खोज एवं बचाव अभियान का नेतृत्व संभालने तथा चालक दल की तत्काल सहायता करने का अनुरोध किया।

ओमान के बचाव केंद्र ने तत्परता दिखाते हुए एक नजदीकी जहाज को घटनास्थल की ओर भेजा और बचाव कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात किए। पूरे अभियान के दौरान एमआरसीसी मुंबई, ओएमएससी ओमान और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बना रहा।
शाम करीब 5 बजे, ओमान के अधिकारियों ने पुष्टि की कि नौसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी नाविक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रभावित जहाज मसिराह, ओमान के तट के पास लंगर डाले हुए है।

भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि यह सफल अभियान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय बचाव एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही यह दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में फंसे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
हिंद महासागर क्षेत्र में विशाल खोज एवं बचाव क्षेत्र के लिए नामित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र के रूप में एमआरसीसी मुंबई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर समुद्र में मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। भारतीय तटरक्षक बल ने दोहराया कि वह समुद्री सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सुरक्षित समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह