Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
सेमीकंडक्टर और एआई पर भारत-जापान सहयोग बढ़ाने पर जोर, पीयूष गोयल ने की उद्योग जगत से चर्चा ज्ञानी और सज्जन परस्पर सम्मान और सद्भाव से आगे बढ़ते हैं : पीएम मोदी भारत-अर्जेंटीना व्यापारिक रिश्ते मजबूत, पांचवें सबसे बड़े साझेदार के रूप में उभरा भारत ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद ओणम पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना हो मजबूत 2047 के विकसित भारत के लिए आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी : अमित शाह ‘मिशन समृद्ध गाँव’ का शुभारंभ, गरीबी-मुक्त और रोजगारयुक्त गांवों के मॉडल पर जोर भारत-चीन सीमा मुद्दे पर 25वें दौर की वार्ता, NSA अजीत डोभाल ने इन मुद्दों पर की बात ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत 22 हजार फीट से छलांग, माइनस 15 डिग्री तापमान पर किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण

राष्ट्रीय

ओणम पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना हो मजबूत

26 अगस्त, 2026 01:41 PM

केरल के सबसे लोकप्रिय और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहार ओणम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने ओणम को खुशी, समृद्धि, एकजुटता, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सद्भाव का पर्व बताते हुए लोगों के सुख-शांति की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।”

योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक गौरव की कामना की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा एवं सामाजिक सद्भाव के महापर्व ‘ओणम’ की अन्नदाता साथियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का संचार करे तथा राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक गौरव को और सुदृढ़ बनाए, यही मंगलकामना है।”

रेखा गुप्ता ने शांति और खुशहाली की कामना की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्धि और एकजुटता का यह त्योहार हर घर में शांति, खुशहाली और खुशियां लाए। दिल्ली और देश भर के सभी लोगों को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

भजनलाल शर्मा ने नई ऊर्जा की कामना की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “समृद्धि, खुशहाली और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक ओणम पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।”

पंकज चौधरी ने देशवासियों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “खुशहाली, सौहार्द और समृद्ध परंपराओं के पावन पर्व ‘ओणम’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उन्होंने फूलों की रंगोली और उत्सव के इस पर्व पर सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और खुशहाली की कामना की।

केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों की समृद्धि की कामना की
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आप सभी को अन्नदाता किसानों की समृद्धि एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के पावन पर्व ‘ओणम’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!” उन्होंने कहा कि यह मंगलमय पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

10 दिनों तक मनाया जाता है ओणम
बता दें कि ओणम का त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल ओणम पर्व की शुरुआत 16 अगस्त से हुई थी और बुधवार, 26 अगस्त को इसका आखिरी दिन है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सेमीकंडक्टर और एआई पर भारत-जापान सहयोग बढ़ाने पर जोर, पीयूष गोयल ने की उद्योग जगत से चर्चा

सेमीकंडक्टर और एआई पर भारत-जापान सहयोग बढ़ाने पर जोर, पीयूष गोयल ने की उद्योग जगत से चर्चा

ज्ञानी और सज्जन परस्पर सम्मान और सद्भाव से आगे बढ़ते हैं : पीएम मोदी

ज्ञानी और सज्जन परस्पर सम्मान और सद्भाव से आगे बढ़ते हैं : पीएम मोदी

भारत-अर्जेंटीना व्यापारिक रिश्ते मजबूत, पांचवें सबसे बड़े साझेदार के रूप में उभरा भारत

भारत-अर्जेंटीना व्यापारिक रिश्ते मजबूत, पांचवें सबसे बड़े साझेदार के रूप में उभरा भारत

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

2047 के विकसित भारत के लिए आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी : अमित शाह

2047 के विकसित भारत के लिए आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी : अमित शाह

‘मिशन समृद्ध गाँव’ का शुभारंभ, गरीबी-मुक्त और रोजगारयुक्त गांवों के मॉडल पर जोर

‘मिशन समृद्ध गाँव’ का शुभारंभ, गरीबी-मुक्त और रोजगारयुक्त गांवों के मॉडल पर जोर

भारत-चीन सीमा मुद्दे पर 25वें दौर की वार्ता, NSA अजीत डोभाल ने इन मुद्दों पर की बात

भारत-चीन सीमा मुद्दे पर 25वें दौर की वार्ता, NSA अजीत डोभाल ने इन मुद्दों पर की बात

22 हजार फीट से छलांग, माइनस 15 डिग्री तापमान पर किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण

22 हजार फीट से छलांग, माइनस 15 डिग्री तापमान पर किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण

ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स पर टकराया हो सकता है युद्धक ड्रोन: पूर्व सीडीएस जनरल चौहान

ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स पर टकराया हो सकता है युद्धक ड्रोन: पूर्व सीडीएस जनरल चौहान

भारत-कनाडा स्वाभाविक साझेदार, दोनों देश के बीच संबंधों में आया बड़ा बदलाव: वित्त मंत्री सीतारमण

भारत-कनाडा स्वाभाविक साझेदार, दोनों देश के बीच संबंधों में आया बड़ा बदलाव: वित्त मंत्री सीतारमण