Thursday, September 03, 2026
BREAKING
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच 'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

राष्ट्रीय

ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न

03 सितंबर, 2026 01:03 PM

ओडिशा के उत्तरी हिस्से में बुधवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। सुवर्णरेखा नदी उफान पर है और उसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के पानी से अब तक बालासोर जिले के 129 गांव जलमग्न हो चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि जाजपुर, भद्रक, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बाढ़ की स्थिति है, लेकिन यह पूरी तरह नियंत्रण में है।

पुजारी ने कहा, ‘‘अब प्रशासन का ध्यान बालासोर पर है क्योंकि सुवर्णरेखा नदी उफान पर है। हमें उम्मीद है कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।’’

इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार ने बालासोर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया।

जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख दिलीप कुमार राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज रात महत्वपूर्ण है क्योंकि सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ का चरम स्तर आएगा। बालियापाल, भोगराई, बस्ता और जलेश्वर समेत चार प्रखंडों में हाई अलर्ट रहने की जरूरत है।’’

उन्होंने बताया कि शाम छह बजे राजघाट में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 11.67 मीटर था, जो इसके खतरे के निशान 10.36 मीटर से एक मीटर से भी अधिक ऊपर था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि जलस्तर और बढ़ेगा तथा बुधवार की आधी रात तक करीब 11.80 मीटर तक पहुंच जाएगा। इसलिए इन चारों प्रखंडों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि स्थिति बृहस्पतिवार शाम तक बनी रहने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि ताजा जलभराव पड़ोसी झारखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कम दबाव के कारण हुई भारी बारिश से हुआ। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी। झारखंड में गालूडीह बैराज के 13 गेट से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी

पीएम मोदी ने उत्तम कुमार को जन्म-शताब्दी पर किया नमन, कहा- हर पीढ़ी को जोड़ती है उनकी सदाबहार अदाकारी

बंगाल में लगातार बारिश का कहर, आज से मौसम में कुछ सुधार की संभावना

बंगाल में लगातार बारिश का कहर, आज से मौसम में कुछ सुधार की संभावना