Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंधु: 161 यात्रियों को लेकर इजराइल से नई दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियों ने जताया आभार

24 जून, 2025 02:14 PM

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष तेज होने के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अभियान जारी है। ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 161 भारतीय नागरिकों के पहले समूह को मंगलवार को इजराइल से वापस लाया गया है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान भारत लौटे नागरिकों ने केंद्र सरकार का आभार जताया।

ऑपरेशन सिंधु का इजराइल चरण 23 जून को हुआ शुरू

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, “ऑपरेशन सिंधु का इजराइल चरण 23 जून को शुरू हुआ, जिसमें 161 भारतीय नागरिकों का पहला समूह इजराइल से वापस लाया गया है। वे आज सुबह 8:20 बजे अम्मान, जॉर्डन से नई दिल्ली सुरक्षित पहुंचे। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनकी अगवानी की। विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “इजराइल से निकाले गए 161 भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह समूह कुछ ही देर पहले नई दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से पहुंचा है।”

भारतीय नागरिकों में से एक यात्री ने कहा- ‘मैं भारत सरकार का आभार व्यक्त करती हूं’

इजराइल से निकाले गए भारतीय नागरिकों में से एक यात्री ने कहा, “इजराइल में स्थिति बहुत खराब है, लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार ने हमें वहां से सुरक्षित निकाला है। मैं भारत सरकार का आभार व्यक्त करती हूं।”

वहीं एक अन्य यात्री ने कहा, “वास्तव में जब हम वहां से निकले तो अमेरिका द्वारा सीधा हमला किए जाने के बाद स्थिति और खराब हो गई थी। मैं खुद यरूशलम में था, और ईरान के हमले में इजराइल के कई शहरों को काफी नुकसान पहुंचा है।”

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक पहले ही सकुशल भारत लौट चुके

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक पहले ही सकुशल भारत लौट चुके हैं। वहीं, अब इजराइल में फंसे भारतीयों की वापसी भी शुरू हो चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति