Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को किया बेदम, अब ड्रैगन पर निशाना; चीन के दुश्मन से भारत की डील फाइनल

31 मई, 2026 12:41 PM

भारत ने वियतानाम के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की डील फाइनल कर ली है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने सिंगापुर में बताया कि भारत और वियतनाम के बीच डील फाइनल हो चुकी है, जबकि इंडोनेशिया के सात चर्चा अंतिम दौर में है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को किया बेदम, अब ड्रैगन पर निशाना; चीन के दुश्मन से भारत की डील फाइनल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के तमाम ठिकानों को बेदम करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल अब चीन की टेंशन बढ़ाने वाली है। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ उलझे वियतनाम के साथ भारत ने ब्रह्मोस की डील फाइनल कर ली है। हालांकि, इस डील को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन भारत के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "वियतनाम क साथ, मुझे लगता है कि डील हो चुकी है। साइन हो चुके हैं। अभी इसे सार्वजनिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, लेकिन डील हो चुकी है।" इतना ही नहीं सिंह ने बताया कि केवल वियतनाम ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया भी इस मिसाइल को खरीदने के लिए उत्सुक है। उसके साथ भी इसको लेकर बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही यह डील भी फाइनल हो जाएगी।

इंडो पैसेफिक सागर के आसपास स्थित देशों के साथ चीन का विरोध पुराना है। चीन लगातार इन देशों के ऊपर धौंस जमाने की कोशिश करता रहता है। ऐसे में इन देशों के लिए अपनी सुरक्षा में निवेश करना बेहद जरूरी है। भारत उनके सामने सबसे सस्ता और मजबूत विकल्प रखता है। ब्रम्होस सुपरसोनिक मिसाइल बहुत पहले से अपनी मजबूती बनाए हुए है। 2022 में इसकी डील सबसे पहले फिलीपींस के साथ हुई। दोनों देशों के बीच में करीब 375 मिलियन डॉलर की डील हुई है। इसके चलते मिसाइलों की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।

ऑपरेशन सिंदूर का ब्राह्मोस की बिक्री पर असर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने ब्राह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का बखूबी उपयोग किया। भारत की इस शान ने पाकिस्तान के तमाम ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ब्राह्मोस का निशाना इतना सटीक था कि पूरी दुनिया में इसकी धाक जम गई। 2022 में फिलींपींस का दिल जीतने वाली इस मिसाइल को लेकर अब तमाम देशों की दिलचस्पी बढ़ रही है। वियतनाम के साथ बात पक्की हो चुकी है, जबकि इंडोनेशिया के साथ डील फाइनल होने की कगार पर है।

इन देशों के अलावा अलग-अलग समय पर मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, ब्रुनेई, यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान, इजिप्ट, चिली, ब्राजील, साइप्रस और साऊथ अफ्रीका ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

क्या है ब्राह्मोस?
ब्राह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है। इसे रूस और भारत ने संयुक्त रूप से बनाया है। यह मिसाइल 380 किलोमीटर तक सटीकता से मार कर सकती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे धरती, समुद्र या आसमान से भी फायर किया जा सकता है। भारत सरकार लगातार इस मिसाइल के एक्सपोर्ट को बढ़ाने पर जोर दे रही है। केंद्र का लक्ष्य है कि ब्रह्मोस समेत कई रक्षा उत्पादों के निर्यात को बढ़ाकर देश के रक्षा निर्यात को तेजी के साथ बढ़ाना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

सिया गोयल के भाई को थी चेतन के साथ रिलेशनशिप की जानकारी; केतन मर्डर केस में कई खुलासे

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

'प्रभु राम' खुद करेंगे चंदा चोरी का हिसाब? मोदी कैबिनेट में हो सकती है एंट्री, एक तीर से दो निशाने!

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

लखनऊ में एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर, बिल्डर संदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी था शूटर संजय

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल

16 राज्यों में भारी बारिश, UP में लू से राहत कब? जान लें कल के मौसम का भी हाल