Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार • 9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि • 'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान • 'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई • काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

दुनिया

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

21 नवंबर, 2026 04:22 PM

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ऑपरेशन मानसून थंडर को दोनों देशों की साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण करार दिया है। हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमेरिका में नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के भारतीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

सर्जियो गोर ने एनसीबी इंडिया की पोस्ट को 'एक्स' पर टैग करते हुए लिखा, "अमेरिका-भारत साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण! 'ऑपरेशन मॉनसून थंडर' के तहत, भारत के नारकोटिक्स ब्यूरो ने अमेरिकी डीईए के साथ मिलकर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया, जो पूरे अमेरिका में अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह जी आपने इसकी अगुवाई की इसके लिए आपका आभार।"

एनसीबी-डीईए के साथ संयुक्त कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी और अमेरिकी एजेंसी डीईए ने साझा खुफिया जानकारी के आधार पर 'ऑपरेशन मानसून थंडर' नाम से यह संयुक्त अभियान चलाया। इसके तहत एनसीबी ने 4 से 13 नवंबर के बीच हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ समेत कई शहरों में छापेमारी की।

जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क अमेरिका में ग्राहकों को साइकोट्रॉपिक पदार्थों, ओपिओइड और बिना डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली (एनआरएक्स) दवाओं की आपूर्ति कर रहा था। अब तक जांचे गए रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के अनुसार, जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस नेटवर्क ने अमेरिका में करीब 3,000 पार्सल भेजे, जिनमें लगभग पांच लाख टैबलेट थीं।

जांच के दौरान एनसीबी ने 1,500 से अधिक टैबलेट वाली कई ऐसी खेपों की पहचान की, जिन्हें अमेरिका के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचाया जाना था। एनसीबी ने इस संबंध में डीईए के साथ कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी साझा की, जिसके बाद अमेरिकी एजेंसी ने दो खेपों को जब्त कर लिया।

इसके अलावा, एनसीबी ने 59,000 से अधिक लोगों के विवरण वाला ग्राहक डेटाबेस भी डीईए के साथ साझा किया है। इसमें लेनदेन का ब्योरा, पहले भेजी गई खेपों की जानकारी, डिलीवरी के पते, यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस (यूएसपीएस) के ट्रैकिंग आईडी और ऑर्डर की गई दवाओं के प्रकार शामिल हैं।

जांच में पता चला कि नेटवर्क के सदस्य खेपों और ग्राहकों का रिकॉर्ड साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म, खासकर गूगल शीट्स पर रखते थे। भारत में बैठे ऑपरेटरों को टेलीग्राम, स्काइप और व्हाट्सएप जैसे डिजिटल संचार माध्यमों से ऑर्डर मिलते थे। इसके बाद नेटवर्क के अमेरिकी सदस्य यूएसपीएस और अन्य डिलीवरी माध्यमों के जरिए पार्सल भेजते थे।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में भारत का निवेश लगातार पांचवें महीने बढ़ा, 228.2 अरब डॉलर पर पहुंचा

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

वीजा, मास्टरकार्ड और जेपी मॉर्गन के वेंडर्स का डेटा लीक, भुगतान नेटवर्क पर असर नहीं

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग