Monday, October 05, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चा तेल और मध्य पूर्व में तनाव से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

29 मार्च, 2026 05:59 PM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। इस दौरान एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत होगी। वहीं, ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई के रुझान और मध्य पूर्व में तनाव से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। एक अप्रैल को सभी कंपनियां ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी करेगी और सरकार जीएसटी संग्रह का डेटा पेश करेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग की स्थिति की जानकारी मिलेगी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत में बीते एक महीने में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है।

इस कारण से कच्चे तेल की कीमत पर आगामी हफ्ते में निवेशकों की निगाहें होंगी। फिलहाल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 105.32 डॉलर प्रति औंस पर है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भी अगले हफ्ते बाजार के लिए अहम होने वाले हैं। बीते करीब छह हफ्तों से एफआईआई शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। मध्य पूर्व में जारी तनाव भी एक अहम फैक्टर होगा। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को करीब एक महीना हो चुका है और इसके अंत का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, जो कि बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रहा है। 23-27 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इस दौरान निफ्टी 1.28 प्रतिशत या 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 और सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत या 949.74 अंक गिरकर 73,583.22 पर था। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 757.70 अंक या 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,097.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.60 अंक या 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,620 पर था। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.05 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर थे। निफ्टी रियल्टी 3.77 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.42 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.20 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.08 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 1.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी 1.17 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.35 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट