Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

मनोरंजन

ऐतिहासिक फिल्मों के जादूगर एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी, पौराणिक कहानियों से छोड़ी छाप

17 नवंबर, 2025 07:27 AM

मुंबई, सिनेमा की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं, जो अपनी फिल्मों के जरिए सीधे दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ते हैं। एसएस राजामौली और एमएम कीरावनी का नाम भी उन्हीं हस्तियों में शामिल है। शनिवार को राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का टाइटल लॉन्च किया, जिसका नाम 'वाराणसी टू द वर्ल्ड' है।

यह फिल्म ऐतिहासिकता और पौराणिकता से प्रेरित लग रही है, और ऐसा लग रहा है कि राजामौली फिर से दर्शकों को एक बड़े और भव्य सफर पर ले जाने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी देंगे, जिनकी धुनें हमेशा से दर्शकों के दिलों को छूती हैं।

यह पहली बार नहीं है जब राजामौली और एमएम कीरावनी दर्शकों के लिए ऐतिहासिक फिल्में लाने वाले हैं। इससे पहले भी वह कई ऐतिहासिक फिल्मों को पर्दे पर उतार चुके हैं।

'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों ने भारतीय सिनेमा का नक्शा ही बदल दिया था। महिष्मती साम्राज्य की कहानी, युद्ध के दृश्य, शानदार लोकेशन्स और नायाब विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों को पूरी तरह कुर्सी से बांधे रखा।

'बाहुबली' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं थी, बल्कि एक महाकाव्य था, जिसमें राजवंश, राजनीति, युद्ध और नायक की वीरता की कहानी बड़े पैमाने पर दिखाई गई और एमएम कीरावनी के संगीत ने हर सीन में जान डाल दी थी। इन फिल्मों ने साफ कर दिया कि ऐतिहासिक और पौराणिक विषय पर आधारित फिल्में भी दर्शकों को खींच सकती हैं।

'आरआरआर' स्वतंत्रता संग्राम के दो महान क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित थी। फिल्म ने न केवल युद्ध और एक्शन के स्तर को नए मुकाम पर पहुंचाया, बल्कि दोस्ती, देशभक्ति और बलिदान की भावनाओं को भी बड़े पैमाने पर पेश किया। राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने स्क्रीन पर जबरदस्त प्रदर्शन किया, जबकि कीरावनी का बैकग्राउंड स्कोर हर सीन को और मजबूत बनाता रहा। इस फिल्म के 'नाटू-नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

अब फैंस की नजरें 'वाराणसी टू द वर्ल्ड' पर हैं। टीजर और फर्स्ट लुक ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। महेश बाबू का त्रिशूल लिए नंदी पर बैठा लुक, जंगल, जानवर और रहस्यमयी गुफा के सीन्स, सब मिल कर दर्शकों के मन में रोमांच पैदा कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी और पृथ्वीराज सुकुमारन का विलेन अवतार फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं। इस फिल्म के जरिए राजामौली फिर से दर्शकों को पारंपरिक ऐतिहासिक दुनिया में ले जाना चाहते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर