Wednesday, November 18, 2026
BREAKING
• एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग • जेनसन हुआंग की वापसी नहीं चाहता एनवीडिया बोर्ड, अमेरिकी संसद में 1 दिसंबर को होगी पूछताछ • चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, व्यापारिक रियायतें खत्म कर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव • अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते • माइक्रोसॉफ्ट ने इग्नाइट कॉन्फ्रेंस में एजेंटिक एआई टूल्स और कोपायलट वर्कस्पेस को किया लॉन्च • एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं • भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, मेटल में बिकवाली • लखपति दीदी योजना: प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर • भारत ने फिलिस्तीन को 4-1 से हराया, फुटबॉल मैच में नस्लीय व्यवहार का आरोप • सैफ चैंपियनशिप: अंतिम पलों में संदीप का गोल, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार तीसरा खिताब जीता

दुनिया

एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए सहयोग और मुक्त व्यापार का सेतु बनाएं देश : शी जिनपिंग

18 नवंबर, 2026 04:10 PM

बीजिंग : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि के लिए बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने सभी देशों से अपील की है कि वो इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करें। शी जिनपिंग ने कहा कि क्षेत्र की तरक्की के लिए मिलकर आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है।

शी जिनपिंग ने दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत के शेनझेन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सीईओ शिखर सम्मेलन 2026 को मुख्य संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र को वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर एवं सुचारु बनाए रखने के साथ मुक्त और खुले व्यापार तथा निवेश को बढ़ावा देना चाहिए।

चीनी राष्ट्रपति ने मुक्त व्यापार क्षेत्र एशिया-प्रशांत (एफटीएएपी) की प्रक्रिया को भी लगातार आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उनके मुताबिक, क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और साझा विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।

शी का यह संबोधन ऐसे समय में आया है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में व्यापारिक अनिश्चितताओं और आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़ी चुनौतियों के बीच एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग और व्यापार को लेकर चर्चा तेज है।

'एपेक सीईओ समिट 2026' का आयोजन शेनझेन में मंगलवार से बुधवार (17-18 नवंबर) को किया गया। चीनी मीडिया के अनुसार, इसमें 21 एपेक अर्थव्यवस्थाओं और 13 गैर-एपेक अर्थव्यवस्थाओं के राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों से 2,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' की 115 कंपनियां भी मौजूद थीं। भाग लेने वालों में प्रमुख अमेरिकी कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे अधिक (लगभग 20 प्रतिशत) रही। इन कंपनियों ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यावसायिक सहयोग और विकास के अगले चरण पर चर्चा करने के लिए इसमें हिस्सा लिया।

18-19 नवंबर को यहीं पर एपेक समिट (आर्थिक नेताओं का शिखर सम्मेलन) का आयोजन हुआ है। चीन का ये शहर एक और वजह से चर्चा में है। यहीं पर समिट से इतर दुनिया के तीन शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार (19 नवंबर) को यहां अहम बैठक करेंगे।

व्हाइट हाउस और चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह अमेरिका, रूस और चीन के शीर्ष नेताओं की पहली त्रिपक्षीय बैठक होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

जेनसन हुआंग की वापसी नहीं चाहता एनवीडिया बोर्ड, अमेरिकी संसद में 1 दिसंबर को होगी पूछताछ

जेनसन हुआंग की वापसी नहीं चाहता एनवीडिया बोर्ड, अमेरिकी संसद में 1 दिसंबर को होगी पूछताछ

चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, व्यापारिक रियायतें खत्म कर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, व्यापारिक रियायतें खत्म कर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल

सीओपी31: समुद्र आधारित जलवायु कार्रवाई तेज करने के लिए फ्रांस-ब्राजील ने बनाया कार्यबल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने तुर्किये को घेरा, यूएन-ओआईसी प्रस्ताव की वार्ता में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना

ईरान युद्ध की हो भरपाई, हर अमेरिकी परिवार को मिले 1,700 डॉलर का रिफंड चेक: रो खन्ना

लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

लादेन का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई तक, अमेरिका से पाकिस्तान को नहीं मिलेगी 3.3 करोड़ डॉलर की मदद

19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक, चीन ने की पुष्टि

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

मौजूदा हालात में आईएईए के साथ सहयोग में सुधार की संभावना नहीं: इस्माइल बाघेई

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

QUAD देशों के नेताओं की मंगलवार को मनीला में होगी बैठक

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा