Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उभरे विचार संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों का बनेंगे आधार : हरविन्द्र कल्याण • मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय : नायब सिंह सैनी • हरियाणा के जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा : दीपेंद्र हुड्डा • हरियाणा में चुनाव से पहले बने डबल वोटों का एसआईआर से किया जा रहा बचाव : दुष्यंत चौटाला • Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम • Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान • अमित शाह के अंबाला आगमन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण, तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा • हरियाणा कैबिनेट बैठक में CM का बड़ा फैसला, संविधान दिवस पर बुलाया जाएगा एक दिन का विशेष सत्र, ट्रैवल एजेंट को पंजीकरण कराना जरुरी • ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया • ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

पंजाब

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को

03 नवंबर, 2026 07:52 PM

साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) : पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ के जालंधर में लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद अब इस टूर्नामेंट का दूसरा मेजबान शहर मोहाली नॉकआउट मुकाबलों के लिए तैयार है। कल 4 नवंबर को सेमीफाइनल और पांचवें स्थान के मुकाबले के साथ ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय हॉकी मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस स्टेडियम में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में जहां पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हुआ है, वहीं मोहाली में भी पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच हो रहा है।

जालंधर में लीग चरण में भारत पहले, जापान दूसरे, मलेशिया तीसरे, दक्षिण कोरिया चौथे, चीन पांचवें और बांग्लादेश छठे स्थान पर रहा था। कल 4 नवंबर को नॉकआउट चरण के तीन मैच खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल और एक वर्गीकरण मुकाबला होगा। दिन का पहला मैच दोपहर दो बजे चीन और बांग्लादेश के बीच पांचवें स्थान के लिए खेला जाएगा। शाम साढ़े चार बजे पहले सेमीफाइनल में जापान और मलेशिया, जबकि शाम सात बजे दूसरे सेमीफाइनल में भारत और दक्षिण कोरिया आमने-सामने होंगे। चारों टीमें 5 नवंबर को मोहाली में ही होने वाले फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें कांस्य पदक के लिए खेलेंगी।

अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के आठ मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें भारत ने सबसे अधिक छह बार फाइनल खेला है। भारत एक बार संयुक्त विजेता सहित पांच बार विजेता बना है और एक बार उपविजेता रहा है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में भारत के बाद जापान दो बार तथा दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन एक-एक बार फाइनल में पहुंच चुके हैं। भारत सातवीं बार, जापान तीसरी बार और दक्षिण कोरिया, मलेशिया तथा चीन दूसरी बार फाइनल खेलने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। ट्रॉफी की दौड़ में शामिल चार टीमों में भारत ने अब तक पांच बार ट्रॉफी जीती है, जबकि दक्षिण कोरिया ने एक बार जीत हासिल की है।
 जापान दो बार और मलेशिया एक बार उपविजेता रहा है।

इस बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब तक अजेय रहा है और उसने खेले गए सभी पांच मैच जीते हैं। भारत के बाद जापान ने तीन मैच जीते हैं और एक ड्रॉ खेला है, मलेशिया ने तीन तथा दक्षिण कोरिया ने दो मैच जीते हैं। चीन ने दो ड्रॉ, जबकि बांग्लादेश ने एक ड्रॉ खेला है। भारत ने कुल सर्वाधिक 34 गोल किए हैं। मलेशिया ने कुल 17 गोल, दक्षिण कोरिया और चीन ने 10-10, जापान ने 9 तथा बांग्लादेश ने दो गोल किए हैं।

खिलाड़ियों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बात करें तो भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह 9 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। उनके बाद मलेशिया के अबू कमाल अजराई ने पांच गोल, भारत के दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह तथा चीन के बेनहाई चेन ने चार-चार गोल किए हैं। भारत के मनदीप सिंह, अभिषेक और जुगराज सिंह, दक्षिण कोरिया के डेन सुन, जापान के केंटारो फुकुदा तथा मलेशिया के अजीमुद्दीन ने तीन-तीन गोल किए हैं।

27 नवंबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी और 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर स्टेडियम में फाइनल खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी ने गांव चकराला में आँखों और सामान्य बीमारियों का चेकअप कैंप लगाया

ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाए जा रहे रजिस्ट्रेशन-कम-करियर काउंसलिंग कैंप

अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफा: 801 को मिलीं सरकारी नौकरियां

भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां

भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत अब तक 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित: हरदीप सिंह मुंडियां

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विवेकशीलता को परिभाषित करने, मापने और उसका मूल्यांकन करने पर आईआईटी रोपड़ में श्वेत पत्र जारी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विवेकशीलता को परिभाषित करने, मापने और उसका मूल्यांकन करने पर आईआईटी रोपड़ में श्वेत पत्र जारी

आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग

आम आदमी पार्टी हरमीत सिंह और चेतन सिंह की सदस्यता रद्द करने की स्पीकर से करेगी मांग