Sunday, September 13, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

खेल

एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू कर रहे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, साक्षी से होगी गोल्ड की आस

13 सितंबर, 2026 03:12 PM

एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होने जा रहा है। भारत की ओर से टूर्नामेंट में कुल 503 खिलाड़ी 35 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। हालांकि, कुछ ऐसे प्लेयर्स भी हैं, जो एशियन गेम्स में पहली बार देश के लिए मेडल लाने के इरादे से उतरेंगे। आइए ऐसे ही पांच युवा खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं, जिनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें होंगी।

रोहित यादव: नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने के बाद रोहित यादव से जैवलिन थ्रो के खेल में भारत को मेडल की आस होगी। रोहित का हाल फिलहाल में प्रदर्शन दमदार रहा है। 87.68 मीटर का थ्रो उनके करियर का सबसे बेस्ट थ्रो रहा है। इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के फाइनल मुकाबले में भी रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81.10 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान हासिल किया था।

सुरुचि फोगाट: 19 वर्षीय शूटर सुरुचि फोगाट एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं। सुरुचि ने साल 2026 में कई इंटरनेशनल प्रतियोगितओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल दिलाए हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सुरुचि ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खुद को भारत के भरोसेमंद शूटर्स की लिस्ट में शामिल किया है। वर्ल्ड स्टेज पर अपनी काबिलियत साबित कर चुकीं सुरुचि एशियन गेम्स में भी दमखम दिखाना चाहेंगी।

साक्षी चौधरी: भारतीय महिला बॉक्सिंग की नई सनसनी बनकर उभरीं साक्षी चौधरी एशियन गेम्स 2026 में मेडल लाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साक्षी का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, एशियन गेम्स में साक्षी की निगाहें 'गोल्डन पंच' पर जरूर होगी।

सुजीत कलकल: भारत के पहलवान सुजीत कलकल भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे हैं। सुजीत ने पिछले कुछ समय में अपने जबरदस्त दांव से विश्व के बड़े से बड़े पहलवानों को चित किया है। सुजीत का प्रदर्शन चयन ट्रायल में भी दमदार रहा था। अपनी आक्रामक शैली के दम पर वह एशियन गेम्स में भारत को मेडल दिला सकते हैं।

आयुष शेट्टी: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बेहद कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। आयुष का प्रदर्शन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी शानदार रहा था और उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और विश्व चैंपियन शी युकी को शिकस्त दी थी। यही वजह है कि एशियन गेम्स में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साजन प्रकाश: 5 साल में शुरू हुआ तैराकी का सफर, ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक

साजन प्रकाश: 5 साल में शुरू हुआ तैराकी का सफर, ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले देश के पहले तैराक

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

अनाधिकारिक टी20 सीरीज: फ्लिंटॉफ का 'चौका', ऑस्टेलिया-ए ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराया

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने पहली बार किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने पहली बार किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी पहुंचा फायदा

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: बेन शेल्टन ने टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई, ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव फाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव को दी मात

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

449 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की दूसरी पारी, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को मिला 130 रनों का लक्ष्य

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया

फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया