Monday, September 21, 2026
BREAKING
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’ भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा लागू, पीएम लक्सन ने जताई खुशी 60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन 'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीत के साथ किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में जापान को 49-23 से हराया

21 सितंबर, 2026 04:30 PM

नागोया : एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन को मेजबान जापान को एकतरफा अंदाज में 49-23 से हराया। भारतीय टीम का पूरे मैच में दबदबा देखने को मिला। टीम के रेडर्स शानदार लय में दिखाई दिए, तो डिफेंडर्स ने भी जापान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। भारतीय रेडर्स के सामने जापान का डिफेंस बेहद कमजोर नजर आया। भारतीय रेडर्स जापान के डिफेंस को भेदते हुए लगातार प्वाइंट्स हासिल करते रहे। पहले हाफ में भारतीय रेडर्स पूरे तरह से हावी रहे। शुरुआत से ही रेडर्स ने जापान के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला। आशू मलिक ने एक साथ जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट करते हुए सुपर रेड लगाई। आशू रेड में भारत के लिए लगातार प्वाइंट्स निकालते रहे। वहीं, भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को पहले हाफ में ही दो बार ऑलआउट किया। भारत ने पहले हाफ का अंत 31-9 की बड़ी बढ़त के साथ किया।

हालांकि, दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की और तेजी से प्वाइंट्स हासिल करने शुरू किए। भारत ने दूसरे हाफ में पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार की तिकड़ी को उतारा। अर्जुन ने आते के साथ ही प्वाइंट हासिल किया। इसके बाद भारतीय टीम एक बार फिर जापानी टीम को ऑलआउट करने में सफल रही।

अंत में जापान के डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाते हुए भारत के रेडर्स की कई रेडों को नाकाम किया लेकिन तब तक भारतीय टीम बहुत बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी थी। आशू मलिक और राहुल भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में जीत के नायक रहे। अगले मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अब मंगलवार को साउथ कोरिया से होगी। भारतीय टीम अपनी इसी फॉर्म को साउथ कोरिया के खिलाफ भी जारी रखने के इरादे से उतरेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 3-0 से दी शिकस्त

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 3-0 से दी शिकस्त

सविता पूनिया बनीं सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने की 10 लाख रुपए देने की घोषणा

सविता पूनिया बनीं सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने की 10 लाख रुपए देने की घोषणा

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला तीसरा मेडल, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर; तीनों पदक शूटिंग के नाम

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला तीसरा मेडल, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर; तीनों पदक शूटिंग के नाम

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा

भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स: चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स: चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा'

भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा'

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की