Sunday, September 20, 2026
BREAKING
अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में गरजी एम777 तोप, तबाह किए सभी लक्ष्य मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौ*त, 1 गंभीर रूप से घायल मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि गुजरात: मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की 'ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें', पंजाब के लोगों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य! केन्या में भारत के उच्चायुक्त ने आगामी उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के संभावित परिणामों की समीक्षा की तमिल सुपरस्टार की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत, एक्टिंग की जगह ग्राफिक डिजाइनर शुरू किया करियर भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

खेल

एशियन गेम्स: चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

20 सितंबर, 2026 12:34 PM

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। श्रीलंकी कप्तान चमारी अथापट्टू जीत की हीरो रहीं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी आयशा जफर ने तूफानी अर्धशतक लगाया। आयशा 40 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाकर रन आउट हुईं। आयशा के रन आउट होने से पाकिस्तान का निश्चित रूप से कुछ रन पीछे रह गया। कप्तान फातिमा सना ने 12 गेंदों पर नाबाद 20 और सायरा जबीन ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी, कप्तान अथापट्टू और काव्या काविंदी ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका ने 178 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका को इमेशा दुलानी और कप्तान चमारी अथापट्टू ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 36 रन जोड़े। दुलानी 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुईं। चमारी ने दूसरे विकेट के लिए हसीनी परेरा के साथ 95 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने ही पाकिस्तान की जीत की मंसूबों पर पारी फेर दी। 131 के स्कोर पर परेरा 42 रन बनाकर आउट हुईं। 26 गेंदों की पारी में परेरा ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान चमारी ने एक छोड़ संभाले रखा और 50 गेंदों पर 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ हर्षिता 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

पाकिस्तान के लिए फातिमा सना और नशरा संधू ने 1-1 विकेट लिया।
श्रीलंका का फाइनल मुकाबला भारत या बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा'

भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा'

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

इरफान पठान ने कहा- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मिले मौका

इरफान पठान ने कहा- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मिले मौका

डेविस कप: भारत का अंतिम-8 में जगह बनाने का टूटा सपना, कोरिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

डेविस कप: भारत का अंतिम-8 में जगह बनाने का टूटा सपना, कोरिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, टी20 सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनकी वापसी के लिए जल्दीबाजी नहीं करेंगे: गौतम गंभीर

हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनकी वापसी के लिए जल्दीबाजी नहीं करेंगे: गौतम गंभीर