Monday, September 21, 2026
BREAKING
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’ भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा लागू, पीएम लक्सन ने जताई खुशी 60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट अमित शाह करेंगे एएनटीएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, नशा नियंत्रण और ड्रग तस्करी पर होगी चर्चा शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, मंगलवार को केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों की सफलता पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, कहा- कई एथलीट होंगे प्रेरित नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़े 4 लाख से अधिक युवा, 1,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजन 'यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है', जमुई में छात्रा से अभद्रता की घटना पर बोले राहुल गांधी आउटसोर्सिंग को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले-सरकारी नौकरी होगी तो कमीशन नहीं ले पाएंगे

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 3-0 से दी शिकस्त

21 सितंबर, 2026 04:34 PM

नागोया : एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 3-0 से शिकस्त दी। भारत को मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत लक्ष्य सेन ने दिलाई। बांग्लादेश के खिलाड़ी अयमान इब्न जमन के खिलाफ खेलते हुए लक्ष्य ने दमदार खेल दिखाया। पहले गेम में लक्ष्य का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला और उन्होंने एक के बाद एक दमदार शॉट्स लगाते हुए गेम को 21-4 के बड़े अंतर से जीता। लक्ष्य अपनी इसी लय को दूसरे गेम में भी बरकरार रखने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे गेम को 21-12 से अपने नाम करते हुए मुकाबले में भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। लक्ष्य के जबरदस्त स्मैश का जमान के पास कोई जवाब नजर नहीं आया। वहीं, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके सुर्खियों में आने वाले आयुष शेट्टी ने दूसरे मैच में कमाल का खेल दिखाया। बांग्लादेश के खिलाड़ी गौरव सिंघा पर आयुष पूरी तरह से हावी नजर आए और उन्होंने वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। आयुष ने पहले गेम को 21-4 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में भी वह अपने इस दबदबे को कायम रखने में कामयाब रहे और उन्होंने 21-13 से गेम जीतकर भारत की बढ़त को 2-0 कर डाला।

तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत का प्रदर्शन भी बेमिसाल रहा। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ी जुमार अल-अमीन को शिकस्त देते हुए भारत की दूसरी जीत पक्की की। हालांकि, श्रीकांत को पहले गेम में जीत के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन वह गेम को 21-15 से अपने नाम करने में सफल रहे। दूसरे गेम में श्रीकांत ने जुमार को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया और 21-10 से गेम को जीतकर बांग्लादेश की हार पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत अब मंगलवार को जापान से होगी। भारतीय पुरुष टीम अगर जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सविता पूनिया बनीं सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने की 10 लाख रुपए देने की घोषणा

सविता पूनिया बनीं सर्वाधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने की 10 लाख रुपए देने की घोषणा

एशियन गेम्स 2026: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीत के साथ किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में जापान को 49-23 से हराया

एशियन गेम्स 2026: भारतीय मेंस कबड्डी टीम ने जीत के साथ किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में जापान को 49-23 से हराया

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला तीसरा मेडल, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर; तीनों पदक शूटिंग के नाम

एशियन गेम्स 2026 : भारत को मिला तीसरा मेडल, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर; तीनों पदक शूटिंग के नाम

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा

भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

तीसरा टी20: बटलर का तूफानी अर्धशतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स: चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

एशियन गेम्स: चमारी अथापट्टू ने खेली कप्तानी पारी, श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा'

भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा'

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की