Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस

26 मार्च, 2026 06:25 PM

नई दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को बताया कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए डिमांड नोटिस प्राप्त हुआ है।
एलआईसी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मूल्यांकन इकाई ने टैक्स के रूप में 6,146.71 करोड़ रुपए और अतिरिक्त ब्याज के रूप में 953.25 करोड़ रुपए की मांग की है।
बीमा कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह इस आदेश को चुनौती देने की योजना बना रही है और उपलब्ध कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर करेगी।
टैक्स अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन के दौरान किए गए कई समायोजनों के कारण टैक्स डिमांड पैदा हुई है।

इनमें अंतरिम बोनस को आय के रूप में मानना, जीवन सुरक्षा कोष से हुए नुकसान को आय में जोड़ना और नेगेटिव रिजर्व को आय के रूप में मानना शामिल है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एलआईसी द्वारा धारा 80एम के तहत दावा की गई कुछ कटौतियों और टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) को जमा करने में देरी से जुड़े ब्याज खर्चों को अस्वीकार कर दिया है।
एलआईसी ने कहा कि इस आदेश का उसके समग्र संचालन या व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। वित्तीय प्रभाव केवल डिमांड नोटिस में दिए गए टैक्स और ब्याज राशि तक ही सीमित है।
यह खुलासा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियम 30 के अनुपालन में किया गया है, जिसके तहत सूचीबद्ध कंपनियों को महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित करना अनिवार्य है।

एलआईसी ने भी पुष्टि की है कि यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों के साथ साझा कर दी गई है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
हालांकि, बुधवार के सत्र में एलआईसी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयर 20.90 रुपए या 2.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 779.60 रुपए पर बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख