Saturday, September 19, 2026
BREAKING
केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’ क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राष्ट्रीय

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

19 सितंबर, 2026 04:26 PM

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में बेहद महीन रक्त वाहिकाओं और लसीका तंत्र की सर्जरी की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया

सुपर माइक्रोसर्जरी, सामान्य माइक्रोसर्जरी से भी अधिक उन्नत तकनीक है। जहां सामान्य माइक्रोसर्जरी में कुछ मिलीमीटर चौड़ी रक्त वाहिकाओं को जोड़ा जाता है, वहीं सुपर माइक्रोसर्जरी में 0.8 मिलीमीटर से भी छोटी, यहां तक कि 0.3 से 0.5 मिलीमीटर तक की वाहिकाओं पर काम किया जाता है। इसमें बाल से तीन से पांच गुना तक पतले टांकों और अत्याधुनिक सर्जिकल माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल होता है।

कार्यशाला में दक्षिण कोरिया के जाने-माने सुपर माइक्रोसर्जरी और लसीका पुनर्निर्माण विशेषज्ञ प्रोफेसर जॉन पियो (जे.पी.) हांग प्रमुख विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा कोयंबटूर के गंगा अस्पताल के डॉ. हरि वेंकटरमणि, एस्टर अस्पताल, कासरगोड की डॉ. समरीन जाफर और एम्स के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंघल सहित विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला के दौरान छह सर्जरी की गईं। इनमें फाइलेरिया, स्तन कैंसर के बाद हाथ में होने वाली सूजन और ठीक न होने वाले डायबिटिक फुट अल्सर के इलाज के लिए सुपर माइक्रोसर्जरी शामिल रही। डायबिटिक फुट के एक मामले में बेहद पतले त्वचा फ्लैप के जरिए पुनर्निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

कार्यशाला में इंडोसाइनिन ग्रीन यानी ICG इन्फ्रारेड मैपिंग और हाई-फ्रीक्वेंसी अल्ट्रासाउंड मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया।
एम्स, नई दिल्ली में हर साल 300 से अधिक माइक्रोसर्जरी प्रक्रियाएं की जाती हैं। संस्थान के अनुसार, सुपर माइक्रोसर्जरी और नई मैपिंग तकनीकों को शामिल करने से स्तन एवं अन्य कैंसर, लिम्फोएडेमा और डायबिटिक फुट अल्सर के इलाज में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही, भविष्य में डिमेंशिया और माइग्रेन सर्जरी जैसे क्षेत्रों में भी इन तकनीकों के इस्तेमाल के नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की

एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी

क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी

कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी

कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : मुख्यमंत्री योगी

छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

भारत ने नेपाल भेजी मदद की एक और खेप, 11 टन राहत सामग्री में हाइजिन किट और दवाएं शामिल

भारत ने नेपाल भेजी मदद की एक और खेप, 11 टन राहत सामग्री में हाइजिन किट और दवाएं शामिल

भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा

भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा