Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

एमएसएमई दिवस से पहले दिल्ली में प्राइड वॉकथॉन, भाजपा नेता संजय मयूख बोले- उद्यमियों की ऊर्जा से बढ़ेगा देश

24 जून, 2026 02:25 PM

आगामी 27 जून को मनाए जाने वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को दिल्ली में ‘एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में एथलीटों ने हिस्सा लिया। भाजपा नेता संजय मयूख भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से करनाल सिंह स्टेडियम में ‘एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन 2026’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को हासिल करने की तैयारियों के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के जरिए उम्मीद की जा रही है कि एमएसएमई सेक्टर के उद्यमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ते रहेंगे।

भाजपा नेता संजय मयूख ने बात करते हुए कहा, “‘जो फिट है वही हिट है।’ एमएसएमई दिवस की तैयारी में, जो हमारे लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमियों के लिए प्राइड वॉकथॉन का आयोजन किया गया है। निश्चित रूप से जहां एक ओर ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्पों को पूरा करने के लिए यह आयोजन हो रहा है, उसी तरह अपने लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति करेंगे, इसके लिए ‘एकता’ का प्रदर्शन किया जा रहा है।” संजय मयूख ने कहा कि यहां आयोजन में आज जो धावक और उद्यमी आपको दिख रहे हैं, वे देश के लिए दौड़ रहे हैं। 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। आज भी यहां कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आए हुए हैं। ये स्वस्थ जीवन के लिए मूल आधार बनने का काम करेंगे।

वहीं, संजय मयूख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने कहा, “आज ‘करनाल सिंह स्टेडियम’ में इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से आयोजित ‘एमएसएमई प्राइड वॉक 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का मुख्य ध्येय क्वालिटी, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और एम्प्लॉयमेंट के क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम करना है, ताकि हमारे उद्योग और युवा दोनों सशक्त बन सकें। इस बेहतरीन पहल के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी