Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

एक-दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल:सुनील शेट्टी ने शादी के बाद मीडिया को बांटी मिठाई, IPL के बाद होगा रिसेप्शन

23 जनवरी, 2023 08:08 PM

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि अभी तक कपल की कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए। कहा जा रहा है कि शाम 6:30 बजे राहुल और अथिया मीडिया से मुलाकात करेंगे।

अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन इसमें शामिल हुए। यहां सभी मेहमानों के हाथ में रेड बैंड बांधा गया, जिससे पता चलता रहे कि ये इनवाइटेड हैं। इस बैंड के बिना कोई अंदर नहीं जा सकता। वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी चेकिंग भी हुई।

IPL खत्म होने के बाद होगा कपल का रिसेप्शन
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में सभी क्रिकेटर्स शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि इस समय सभी भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट सीरीज में बिजी हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों सभी क्रिकेटर्स के लिए IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के खत्म होने के बाद मई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे।

विराट नहीं हुए शादी में शामिल
इस शादी में केएल राहुल के खास दोस्त विराट कोहली शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें आज इंदौर में स्पॉट किया गया था। वो वहां पर इंडिया-न्यूजीलैंड मैच में बिजी हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इन गेस्ट्स को खाना प्लेट्स में नहीं, बल्कि केले के पत्तों में परोसा गया। खाने में साउथ इंडियन क्विजीन रखी गई।

सब्यासाची ने डिजाइन की वेडिंग आउटफिट
अथिया और केएल राहुल की शादी बेहद खास तरीके से हुई, क्योंकि उनकी वेडिंग आउटफिट को सब्यासाची ने डिजाइन किया है। इस खास मौके पर अथिया रेड नहीं बल्कि व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में नजर आईं।

अजय देवगन ने कपल के लिए लिखा स्पेशल नोट
अथिया और केएल राहुल की शादी से पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अथिया और केएल राहुल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के लिए बधाई। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।'

21 जनवरी से शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स
अथिया और केएल राहुल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 21 जनवरी से शुरू हुए थे। कल यानी 22 जनवरी को हल्दी की रस्म निभाई गई। इसके कुछ फुटेज भी सामने आए, जिसमें पार्टी में आए गेस्ट बॉलीवुड के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस सेरेमनी में फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन, पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ-साथ अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला भी शामिल हुईं।

4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे अथिया-राहुल
राहुल और अथिया करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हैं जबकि अथिया एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों का परिवार कर्नाटक से ही संबंध रखता है। अथिया ने अपने करियर में 4 फिल्में की है। सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से उन्होंने डेब्यू किया था। दोनों की नेटवर्थ की बात करें तो अथिया की नेटवर्थ 29 करोड़ रुपए हैं। वहीं, केएल राहुल सालाना 30 करोड़ रुपए कमाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा