Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

20 अप्रैल, 2026 01:17 PM

मुंबई : शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर सुपरहिट फिल्में देने वाली ममता कुलकर्णी अध्यात्म की राह पर हैं। उन्होंने अपने करियर की पीक पर फिल्मों से दूरी बना ली थी। किसी को नहीं पता था कि 'तिरंगा', 'आशिक आवारा', 'करन-अर्जुन' और 'क्रांतिवीर' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली ममता एक झटके में बॉलीवुड छोड़ देंगी, लेकिन ममता ने अपनी मां की वजह से हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली थी। 20 अप्रैल को मराठी परिवार में जन्मी ममता कुलकर्णी को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही अच्छे तरीके से नहीं आती थी, लेकिन फिर भी उन्होंने 90 के दशक की सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा से पहले अभिनेत्री ने तमिल सिनेमा में अपने करियर को चमकाने की कोशिश की और पहली फिल्म उन्हें 1991 में 'ननबरगल' मिली, जिसके बाद साल 1992 में तेलुगु रोमांस ड्रामा 'प्रेमा शिखराम' में काम किया।
इसी साल ममता की किस्मत चमकी और उन्होंने पहली हिंदी फिल्म 'तिरंगा' से बॉलीवुड में कदम रखा। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बाद भी ममता के खूबसूरत चेहरे और कर्ली बालों ने लोगों का दिल जीत लिया।
खुद ममता ने इस बात का जिक्र कई बार किया कि सिनेमा में उन्हें काम के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, बल्कि उन्हें जो फिल्में ऑफर होती थी, तो वे कोशिश करती थी कि किसी को मना न करें।

1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ने ममता को स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर न्यू फेस' अवॉर्ड से नवाजा गया और सुपरहिट का सिलसिला चलता रहा। हालांकि, साल 2000 के आते-आते उन्होंने अध्यात्म को अपनी नई मंजिल चुना।

एक समय ऐसा आया, जब दुबई के रहने वाले अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ उनके रिश्ते की वजह से बी-टाउन में अभिनेत्री के लिए काम करना मुश्किल हो गया। निर्देशक उनके साथ फिल्म करने से कतराने लगे और फिर साल 2002 आते-आते उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने से पहले 30-40 फिल्में ऑफर हुई थी, लेकिन मेरा मन समझ चुका था कि यह सब भ्रम है। मैंने नौ दिन मां की आराधना की। वहीं, मेरी मां का भी निधन हो गया। उनके जाने के बाद मेरे अंदर कोई इच्छा नहीं बची थी और मुझे हिंदी सिनेमा में काम नहीं करना था। जिस सिनेमा ने मुझे सब कुछ दिया, उसे छोड़कर मैं 23 साल इन सभी चीजों से दूर रही और मुझे फिल्मों में वापसी का कोई शौक नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री