Thursday, May 28, 2026
BREAKING
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी का कंट्रोल नहीं, ओमान के दखल पर ट्रंप ने दी चेतावनी मंगल से 1761 नमूनों की जांच कर 3943 रिपोर्ट भेज चुका है एपीएक्सएस, जानें कैसे काम करता है यह हाईटेक सेंसर बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद, बीएसई और एनएसई पर नहीं होगा कारोबार मानसिक शांति के लिए फायदेमंद रोजमेरी, तनाव कम कर देती है बेहतर नींद आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना आरआर बनाम एसआरएच मुकाबला, छक्कों का नया रिकॉर्ड हुआ कायम आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा लेबनान में हिंसा बढ़ी: तटीय शहर टायर में इजरायल के हमले तेज, कई इलाकों को खाली करने के आदेश इबोला संक्रमण को अमेर‍िका में आने से रोकने के ल‍िए ट्रंप प्रशासन मुस्तैद : मार्को रुबियो

मनोरंजन

'एक्टर होना हर बार नई दुनिया में कदम रखने जैसा है', सोनाक्षी सिन्हा ने बताई अभिनय की खूबसूरती

28 मई, 2026 01:13 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई ओटीटी फिल्म 'सिस्टम' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच, फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अभिनय और अपने किरदार को लेकर आईएएनएस से बात करते हुए कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि एक अभिनेता का काम बाहर से देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल होता है। आईएएनएस से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ''जब कोई एक्टर किसी नए किरदार को निभाता है, तो वह उसकी पूरी दुनिया में कदम रखता है। हर फिल्म और हर रोल एक अलग जिंदगी की तरह होता है, जिसमें नियम, रिश्ते और परिस्थितियां बिल्कुल नई होती हैं। मुझे अभिनय हमेशा रोमांचक लगता है, क्योंकि हर बार कुछ नया सीखने और महसूस करने का मौका मिलता है।'' सोनाक्षी ने कहा कि किसी भी प्रोफेशन को बाहर से देखकर पूरी तरह समझना मुश्किल होता है। जैसे वकील या डॉक्टर की दुनिया को समझना आसान नहीं होता, वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री के अंदर क्या होता है, यह सिर्फ वही लोग जानते हैं जो खुद उस प्रक्रिया का हिस्सा रहे हों। लोग अक्सर सोचते हैं कि फिल्में सिर्फ ग्लैमर और कैमरे तक सीमित होती हैं, लेकिन असल में एक फिल्म के पीछे बहुत सारे लोग, मेहनत और तैयारी होती है, जो मिलकर एक कहानी को आकार देती है।''

फिल्म 'सिस्टम' में सोनाक्षी सिन्हा एक वकील का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम नेहा राजवंश है। उसके पिता रवि राजवंश उन्हें खुद को साबित करने की चुनौती देते हैं और सामने एक शर्त रखते हैं, जिसमें 10 केस जीतने की बात कही जाती है। इस शर्त को पूरा करने के लिए वह हाई-प्रोफाइल केस लड़ती हैं। इस दौरान उसकी मुलाकात अभिनेत्री ज्योतिका के किरदार सारिका रावत से होती है। वह एक स्टेनोग्राफर हैं।
फिल्म 'सिस्टम' को पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। अश्विनी अय्यर तिवारी ने हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार और तस्नीम लोखंडवाला के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।
'सिस्टम' 22 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में दिखी सलमान और चित्रांगदा की इमोशनल बॉन्डिंग, रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का नया गाना

ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में दिखी सलमान और चित्रांगदा की इमोशनल बॉन्डिंग, रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का नया गाना

नेहा धूपिया ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, अमृतसरी छोले-भटूरे का लिया स्वाद

नेहा धूपिया ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, अमृतसरी छोले-भटूरे का लिया स्वाद

बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव, कहा- आलिया ने एक्शन सीन में जान डाली

बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव, कहा- आलिया ने एक्शन सीन में जान डाली

'डॉन 3 विवाद: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने रणवीर सिंह पर लगाए बैन को लेकर उठाए सवाल

'डॉन 3 विवाद: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने रणवीर सिंह पर लगाए बैन को लेकर उठाए सवाल

'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है'

'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है'

जोधपुर शेड्यूल पूरा कर आगे बढ़ीं सान्या मल्होत्रा, 'सुंदर पूनम' के सेट से शेयर की मजेदार झलकियां

जोधपुर शेड्यूल पूरा कर आगे बढ़ीं सान्या मल्होत्रा, 'सुंदर पूनम' के सेट से शेयर की मजेदार झलकियां

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना 'घिस घिस घिस' की पहली झलक रिलीज

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

'कॉकटेल 2' का पहला रोमांटिक ट्रैक 'तुझको' आउट, प्यार के रंग में डूबे नजर आए शाहिद-रश्मिका

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

अंबरीश वर्मा बोले – सपने Vs एवरीवन की जीत मेरे ख्वाबों से भी ज़्यादा बड़ी निकली!

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार